24 घण्टे ऑनलाइन

गर्मियों में खुजली की समस्या से है परेशान, इनसे पाए राहत

गर्मियों (Summers) के इस मौसम में चिलचिलाती धूप और मिट्टी की वजह से त्वचा को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। इन चीजों की वजह से त्वचा पर खुजली (Itching) , जलन व घमौरिया होने की शिकायत सामने आती रहती हैं। खासतौर से…

24GhanteOnline
May 24, 2026
2 min read

गर्मियों (Summers) के इस मौसम में चिलचिलाती धूप और मिट्टी की वजह से त्वचा को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। इन चीजों की वजह से त्वचा पर खुजली (Itching) , जलन व घमौरिया होने की शिकायत सामने आती रहती हैं। खासतौर से गर्दन, पीठ, अंडरआर्म्स या छाती पर यह समस्या ज्यादा होती हैं। इससे इंफेक्शन होने का खतरा रहता है। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ देसी उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से खुजली (Itching) व रैशेज की समस्या में राहत प्राप्त होती हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल एंटी-बैक्टीरियल, एंटी- सेप्टिक, एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर होता है। इसे प्रभावित जगह पर लगाने से खुजली (Itching), जलन, रैशेज आदि समस्या से आराम मिलती है। इसके लिए 3-4 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल लेकर इससे प्रभावित जगह की मसाज करें। इसे 20-25 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में पानी से धो लें।

ओटमील पाउडर

पसीने की ग्रंथियां बंद होने पर दाने व घमौरियों की परेशानी होती है। ऐसे में आप पानी में ओटमील पाउडर मिलाकर नहा सकती है। इसके अलावा ओटमील पाउडर से शरीर की स्क्रबिंग करें। बाद में ताजे पानी से नहालें। इसमें मौजूद पोषक व औधीय गुण जलन, खुजली, घमौरियों से राहत दिलाने में मदद करेंगे।

चंदन

औषधीय गुणों से भरपूर चंदन लगाना भी सही रहेगा। इससे गर्मियों में होने वाली इन समस्याओं से राहत मिलने के साथ ठंडक का अहसास होगा। इसके लिए 2 बड़े चम्मच चंदन पाउडर में ठंडा दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं। तैयार मिश्रण को प्रभावित हिस्से पर लगाएं। 15 मिनट या सूखने के बाद नहा लें।

तुलसी के पत्ते

तुलसी एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल व औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसका पेस्ट प्रभावित जगह पर लगाने से जलन, खुजली आदि त्वचा संबंधी समस्याओं से आराम मिलता है। इसके लिए तुलसी की कुछ पत्तियों को धोकर पीस लें। फिर इसमें जरूरत अनुसार नारियल तेल मिलाकर प्रभावित जगह पर लगाएं। 10 मिनट के बाद इसे धो लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…