24 घण्टे ऑनलाइन

इन टिप्स से पाएं मोतियों सी चमक वाले दांत

अगर दांतों पर पीले (yellowing of teeth) धब्बे हों तो वो हमें कहीं पर भी शर्मिंदा कर सकते हैं। दांतों का पीलापन (yellowing of teeth) हमारी मुस्कुराहट को खराब करता है। इसकी वजह से लोग किसी के सामने खुलकर हंस नहीं पाते…

24GhanteOnline
February 16, 2025
2 min read

अगर दांतों पर पीले (yellowing of teeth) धब्बे हों तो वो हमें कहीं पर भी शर्मिंदा कर सकते हैं। दांतों का पीलापन (yellowing of teeth) हमारी मुस्कुराहट को खराब करता है। इसकी वजह से लोग किसी के सामने खुलकर हंस नहीं पाते हैं। दांत और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए उनकी नियमित रुप से देखभाल और सफाई बहुत जरुरी होती है।

दांतों को सफेद बनाने के लिए खान-पान का ध्यान भी रखना पड़ता है। दांतों में पीलेपन की समस्या गलत खान-पान की वजह से भी होने लगती है। इससे छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों को भी अपना सकते हैं।

सरसों का तेल इसमें कारगर होता है। इसके उपयोग से आपके दांतों की सफाई होती है औऱ दांत के पीले धब्बे कम होने लगते हैं। तो चलिए जानते हैं कि दांतों का पीलापन हटाने के लिए सरसों के तेल का उपयोग कैसे कर सकते हैं।

सरसों के तेल के साथ हल्दी मिलाकर इसका उपयोग आप दांत साफ करने के लिए कर सकते हैं। आधे चम्मच हल्दी पाउडर में इतना सरसों का तेल मिलाएं कि एक पेस्ट जैसा तैयार हो जाए। इस पेस्ट को अपनी उंगली से दांतों पर लगाकर अच्छे से मसाज करें जिस तरह से आप अपने दांत साफ करते हैं। इसका नियमित रुप से उपयोग करने पर कुछ दिनों में आपके दांतों का पीलापन कम होने लगेगा।

दांतों को मजबूत बनाने के लिए नमक बहुत फायदेमंद माना जाता है, इसलिए आजकल कुछ टूथपेस्ट में भी नमक आने लगा है। आधा चम्मच सरसों में चुटकीभर नमक मिलाकर पेस्ट की तरह बना लें। और उस पेस्ट से अपने दातों को साफ करें। इसे कुछ दिनों तक उपयोग करने से आपको दांतों के पीलेपन से निजात मिलेगी।

सरसों का तेल दांतों और मसूड़ों की समस्याओं से आपको निजात दिला सकता है। आप सिर्फ सरसों के तेल से भी अपने दांतों और मसूड़ों की मसाज कर सकते हैं। थोड़ा सा सरसों का तेल लेकर उंगली से अपने दांतों और मसूड़ों पर मसाज करें। एक दो मिनट के लिए ऐसे ही रहने दें, उसके बाद हल्के गर्म पानी से कुल्ला कर लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…