24 घण्टे ऑनलाइन

फेस पर दाग-धब्बों ने कर लिया कब्जा, इस नुस्खे से पाएं निखरी स्किन

कई लोगों को मूंग दाल खाना बिल्कुल पसंद नहीं होता है शायद आप भी इस लिस्ट में शामिल हो। लेकिन आपको बता दें कि प्रोटीन से भरपूर मूंगदाल आपकी सेहत के साथ-साथ स्किन के लिए काफी फायदेमंद है। इसका इस्तेमाल कर आप ड्राई स्किन के…

24GhanteOnline
August 12, 2025
2 min read

कई लोगों को मूंग दाल खाना बिल्कुल पसंद नहीं होता है शायद आप भी इस लिस्ट में शामिल हो। लेकिन आपको बता दें कि प्रोटीन से भरपूर मूंगदाल आपकी सेहत के साथ-साथ स्किन के लिए काफी फायदेमंद है। इसका इस्तेमाल कर आप ड्राई स्किन के साथ-साथ दाग-धब्बों, सनबर्न से निजात पा सकते हैं। जानिए कैसे करें चेहरे (Face) पर इसका इस्तेमाल।

स्किन में लाएं निखार


मूंग दाल में भरपूर मात्रा में विटामिन ए और सी के अलावा एक्सफोलिएट गुण पाए जाते हैं जो आपके स्किन को निखारने का काम करते हैं। इसका फेसपैक बनाने के लिए 2 चम्मच मूंगदाल को रात में भिगो दें। दूसरे दिन इसका पेस्ट बना लें। इसके साथ ही इसमें 1 चम्मच बादाम का तेल और 1 चम्मच शहद मिला लें। अबब इसे अपने चेहरे और गर्दन में अच्छी तरीके से लगा लें। 15-20 मिनट लगा रहने के बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें।

डेड स्किन


अगर आप डेड स्किन से निजात पाना चाहते हैं तो इसके लिए एक चम्मच मूंगदाल का पेस्ट ले लें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा घी मिलाकर चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। 10-15 मिनट लगा रहने के बाद साफ पानी से धो लें। अच्छे रिजल्ट के लिए सप्ताह में कम से कम 2 बार इसका इस्तेमाल करें।

टैनिंग और सनबर्न के लिए


मूंग दाल का फेसपैक टैनिंग के लिए काफी कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए एक बाउल में 2 चम्मच मूंग दाल का पेस्ट लें और उसमें 1 चम्मच दही डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इसे प्रभावित जगह पर लगाएं। 10-15 मिनट लगा रहने के बाद साफ पानी से धो लें।

अनचाहे बालों से निजात पाने के लिए


इसका इस्तेमाल करके चेहरे के अनचाहे बालों से भी निजात पा सकते हैं। इसके लिए 2 चम्मच मूंग दाल में 1 चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर और 1 चम्मच चंदन पाउडर और थोड़ा सा कच्चा दूध  डालकर अच्छी तरह से मिला लें । इसके बाद इसे चेहरे पर 10-15 मिनच लगाकर धीरे-धीरे मसाज करें। इसके बाद अपने चेहरे को धो लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…