24 घण्टे ऑनलाइन

रात को करें ये काम, मिलेगी ग्लोइंग त्वचा

बेदाग़ और निखरी त्वचा (Glowing Skin ) की चाहत सभी महिलाओं को होती हैं और इसका ख्याल रखने के लिए महिलाएं सुबह से लेकर रात तक कई जतन करती हैं। रात को सोने से पहले भी महिलाएं स्किन पर कई प्रकार के नाइट पैक का इस्तेमाल करती…

24GhanteOnline
February 11, 2025
3 min read

बेदाग़ और निखरी त्वचा (Glowing Skin ) की चाहत सभी महिलाओं को होती हैं और इसका ख्याल रखने के लिए महिलाएं सुबह से लेकर रात तक कई जतन करती हैं। रात को सोने से पहले भी महिलाएं स्किन पर कई प्रकार के नाइट पैक का इस्तेमाल करती हैं। दिन के समय त्वचा प्रदूषण, हानिकारक रसायनों और तनाव से प्रभावित रहती है, इसीलिए रात को स्किन केयर करना जरूरी हो जाता है।

ऐसे में होममेड नाइट पैक स्किन को टॉक्सिन फ्री रखने का अच्छा उपाय है। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे होममेड नाइट पैक के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से कुदरती निखार मिलेगा और स्किन (Glowing Skin ) पर चमक नजर आने लगेगी। आइये जानते हैं इन नाइट पैक के बारे में...

ओट्स और हनी फेस मास्क

ओट्स और शहद मिलाएं और मिश्रण को तब तक छोड़ दें जब तक ओट्स थोड़ा नरम न हो जाए। ओट्स को मैश करके त्वचा पर लगाने से पहले अच्छी तरह मिला लें। इसे रात भर छोड़ दें और सुबह इसे धो लें। ये आपकी त्वचा मुलायम बनाने में मदद करेगा।

ग्लिसरीन, लेमन और रोज वॉटर फेस मास्क

अगर आप रात में सोने से पहले चेहरे को साफ करके उसमें ग्लिसरीन, लेमन और रोज वॉटर का मिश्रण लगाती हैं और 10 मिनट तक चेहरे पर हल्की मसाज कर 20 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा साफ कर लेती हैं तो इससे आपके चेहरे पर अनोखी चमक आ जाती है। आपको बता दें कि अगर आपकी त्वचा ड्राय है तो आपके लिए यह फेस पैक बहुत ही अच्छा साबित हो सकता है। इस फेस पैक को आप रोज रात में सोने से पहले लगा सकती हैं।

टमाटर-नींबू का फेस मास्क

एक टमाटर को मसल कर इसमें दो बड़े चम्मच नींबू मिलाएं। इस पेस्ट को अच्छे से मिलाएं और इसे अपनी गर्दन और त्वचा पर लगाएं। बीस मिनट के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें और ग्लोइंग त्वचा पाएं। नींबू टैनिंग दूर करने में मदद करता है क्योंकि इसमें ब्लीचिंग गुण होते हैं।

एलोवेरा और ग्लिसरीन का फेस मास्क

एलोवेरा को थोड़े से ग्लिसरीन के साथ मिलाएं और पेस्ट को अपने चेहरे पर हल्के से लगाएं। 20 मिनट बाद इसे धो लें। एलोवेरा हाइपरपिग्मेंटेशन दूर करने में मदद करता है। ये त्वचा पर निखार लाने में मदद करता है।

अंडा और दही का फेस मास्क

अंडे से शारीरिक सेहत तो अच्छी रहती ही है साथ ही यह बालों और त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है। अगर आप अपनी त्वचा में निखार चाहती हैं तो अंडे के सफेद भाग को दही में मिलाएं और इसे चेहरे पर 15 मिनट तक लगा कर रखें। बाद में चेहरे को ठंडे पानी से साफ करें। ऐसा रोज करने से हफ्ते भर में ही आपको त्वचा में निखार और चमक नजर आने लगेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…