रात को एलोवेरा के साथ इस चीज का करें इस्तेमाल, पाएं ग्लोइंग चेहरा
एलोवेरा (Aloe Vera) स्किन के लिए काफी फायदेमंद होती है। एलोवेरा का इस्तेमाल करके आप स्किन संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटी-बैक्टीरियल गुण आपको चेहरे संबंधी हर समस्या से निजात दिला सकते…
एलोवेरा (Aloe Vera) स्किन के लिए काफी फायदेमंद होती है। एलोवेरा का इस्तेमाल करके आप स्किन संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटी-बैक्टीरियल गुण आपको चेहरे संबंधी हर समस्या से निजात दिला सकते हैं। एलोवेरा का इस्तेमाल अलग अलग तरीको से किया जाता है। इसे स्क्रब, मेकअप रिमूवर, मॉश्चराइजर, एंटी एजिंग क्रीम के रूप में कर सकते हैं।
एलोवेरा (Aloe Vera) के साथ कुछ चीजों को मिलाकर लगाने से इसका असर दोगुना बढ़ जाता है। एलोवेरा के साथ वैसलीन, गुलाब जल मिलाकर लगाए से स्किन ज्यादा हेल्दी रहने के साथ सॉफ्ट रहेगी। इसके साथ ही ड्राईनेस से भी छुटकारा मिलेगा। वैसलीन एक नैचुरल हाइड्रोकार्बन है जो आपकी स्किन को सॉफ्ट बनाने में मदद करती है। अगर आपकी स्किन ड्राई रहती हैं तो ही वैसलीन का इस्तेमाल करें।ऐसे बनाएं ये फेस क्रीम
सबसे पहले एक बाउल में एक टीस्पून वैसलीन डालकर डबल बॉयलर मैथेड के द्वारा पिघला लें। अब दूसरा बाउल लें और उसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल, आधा चम्मच गुलाब जल और वैसलीन डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इसमें 1 विटामिन ई कैप्सूल का ऑयल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद इसे क्लीन कंटेनर पर रख लें।
ऐसे करें इस्तेमाल
रात को सोने से पहले अपने चेहरे को ठीक ढंग से फेसवॉश से साफ करके तौलिया से पोछ लें। इसके बाद थोड़ी मात्रा में इस क्रीम को लेकर लगा लें। हल्के हाथों से मसाज करने के बाद इसे लगा रहने दें। दूसरे दिन साफ पानी से चेहरे को धो लें।
क्या है डबल बॉयलर मेथेड?
पहले एक पैन में पानी भरकर रखे लें। जब ये उबलने लगता है तो उसके ऊपर एक कटोरी में वैसलीन रख दें। इसके बाद पिघल जाए तो इसका इस्तेमाल करें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
