खूबसूरत कोहनी और घुटने पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
चेहरे को चमकाने और गोरा बनाने के लिए आप तमाम जतन करते है लेकिन क्या आपने अपनी कोहनी (Elbows) और घुटनों (Knees) की खूबसूरती के बारे में सोचा। कोहनी और घुटनों की खूबसूरती के बारे में भी उतना ही ध्यान रखना होता है जितना आप…
चेहरे को चमकाने और गोरा बनाने के लिए आप तमाम जतन करते है लेकिन क्या आपने अपनी कोहनी (Elbows) और घुटनों (Knees) की खूबसूरती के बारे में सोचा। कोहनी और घुटनों की खूबसूरती के बारे में भी उतना ही ध्यान रखना होता है जितना आप चेहरे का रखते हैं।
दरअसल, आपका चेहरा कितना ही सुंदर क्यों न हो लेकिन अगर आपकी कोहनी (Elbows) और घुटने सुंदर और साफ नहीं है तो आपको शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आपको चिंता करने की बात नहीं हम आपके लिए कुछ आसान घरेलू उपाय लेकर आए है जिनकी मदद से आप कुछ ही दिनों में खूबसूरत कोहनी (Elbows) और घुटने पा सकते हैं...
नारियल का तेल
नारियल का तेल त्वचा को गोरा बनाने में काफी मददगार है। इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन ई मौजूद होता है जो स्किन टोन को लाइट करता है। साथ ही ये त्वचा को मॉश्चराइज्ड भी रखता है और डैमेज स्किन को रीपेयर भी करता है।
कैसे करें इस्तेमाल
- नहाने के बाद नारियल तेल की कुछ बूंदें लेकर हल्के हाथों से कोहनी और घुटने पर लगाइए। करीब 10-15 मिनट तक मालिश कीजिए। दिन में दो से तीन बार ऐसा करें।
- नारियल के तेल में नींबू की कुछ बूंदें मिलाकर मसाज करने से भी फायदा होगा।
- नारियल के तेल में अखरोट का पाउडर मिलकार लगाने से भी फर्क पड़ता है।
नींबू
नींबू एक नेचुरल ब्लीच है। इसमें पर्यापत मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता है। जो डेड स्किन को हटाने और स्किन टोन को लाइट करने में मदद करता है। ये नई कोशिकाओं के विकास में भी मदद करता है।
कैसे करें इस्तेमाल
- नींबू को बीच में से काटकर उसे अपने घुटने और कोहनी पर मलें। मसाज करने के बाद उसे कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। उसके बाद पानी से धोकर मॉश्चराइजर लगा लें।
- नींबू के रस में कुछ बूंदें शहर की भी मिला सकती हैं।इस मिक्सचर को कुछ देर प्रभावित जगह लगाकर छोड़ दें। उसके बाद साफ पानी से धो लें।
-नींबू का रस लगाने के कुछ घंटों तक धूप में जाने से बचें।
दही
दही में लेक्टिक एसिड होता है जो स्किन टोन को लाइट करता है। साथ इससे त्वचा की नमी बनी रहती है।
कैसे करें इस्तेमाल
- दही में कुछ बूंदे सफेद सिरके की मिला दें और इसे प्रभावित जगह पर लगा दें। इसे सूखने दें और बाद में इसे हल्के गुनगुन पानी से साफ कर लें।
- इसके अलावा दही में थोड़ा सा चोकर मिलाकर कोहनी और घुटने पर स्क्रबिंग करने से भी कालापन दूर होता है।
चीनी
चीनी एक बहुत अच्छा और नेचुरल स्क्रबर है। चीनी के दानें डेड स्किन हटाने में मददगार होते हैं जिससे त्वचा की रंगत बढ़ती है।
कैसे करें इस्तेमाल
- चीनी में ऑलिव ऑयल मिलाकर प्रभावित जगह पर मसाज करें।
- इसे घुमावदार तरीके से लगाएं। बाद में इसे गर्म पानी से साफ कर लें।
बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा क्लींजर की तरह काम करता है। इससे पिग्मेंटेशन भी दूर होता है और प्रभावित अंग साफ हो जाता है।
कैसे करें इस्तेमाल
- बेकिंग सोडा में हल्का सा पानी मिलाएं और इस पेस्ट को अपनी कोहनी, घुटने और गर्दन पर लगाएं।
- इसे 10 से 20 मिनट तक छोड़ दें। उसके बाद पानी से धो लें।
- सप्ताह में दो बार ऐसा करें। फर्क नजर आने लगेगा।
एलोवेरा
एलोवेरा एक नेचुरल स्किन लाइटनर है। साथ ही इसके इस्तेमाल से नमी भी बनी रहती है। ये नई कोशिकाओं को बनने में भी मदद करता है।
कैसे करें इस्तेमाल
-एलोवेरा के अंदर का गूदेदार भाग निकालकर उसे प्रभावित जगह पर मलें।
- जेल लगाने के बाद उसे कुछ देर के लिए छोड़ दें और बाद में हल्के गुनगुने पानी से साफ कर लें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
