GATE 2025 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इस आधिकारिक वेबसाइट से करें डाउनलोड
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की की ओर से आज, 7 जनवरी को GATE 2025 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। हाॅल टिकट आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जारी किया गया है। जिसे रजिस्टर्ड कैंडिडेट…
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की की ओर से आज, 7 जनवरी को GATE 2025 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। हाॅल टिकट आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जारी किया गया है। जिसे रजिस्टर्ड कैंडिडेट एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर डाउनलोड कर सकते हैं। गेट 2025 परीक्षा का आयोजन 1, 2, 15 और 16 फरवरी को किया जाएगा।
एग्जाम का आयोजन हर दिन दो पालियों में किया जाएगा। पहली शिफ्ट में परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। वहीं दूसरी शिफ्ट में एग्जाम का आयोजन 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक किया जाएगा। एग्जाम सेंटर पर अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो युक्त आधिकारिक पहचान पत्र जैसे कि आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड या पासपोर्ट लेकर जाना होगा। हाॅल टिकट के साथ आधिकारिक पहचान पत्र की जांच के बाद ही कैंडिडेट को एग्जाम हाॅल में प्रवेश दिया जाएगा।
GATE 2025 एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
- गेट 2025 की आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए गेट 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- अब रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर सबमिट करें।
- हाॅल टिकट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
- अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।
‘भाईजान’ के घर की सुरक्षा बढ़ी, गैलक्सी अपार्टमेंट में हुए ये बड़े बदलाव
हाॅल टिकट डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थी एडमिट कार्ड पर अपना नाम, फोटो, हस्ताक्षर और परीक्षा केंद्र की आदि की जानकारी जरूर चेक करें। जैसे की एग्जाम के दिन उन्हें किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2025 में सफल होने वाले कैंडिडेट आईआईटी के एमटेक प्रोग्राम में एडमिशन प्राप्त कर सकते हैं। हर आईआईटी की ओर से दाखिले के लिए अलग-अलग कट ऑफ जारी की जाती है। गेट स्कोर के जरिए एनटीपीसी सहित कई कंपनियों में नौकरियां भी मिलती हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। परीक्षा प्रक्रिया में तकनीक के इस्तेमाल, निगरानी और सुरक्षा…
AIIMS Fellowship 2027: आवेदन की तारीख से परीक्षा तक, यहां जानें पूरी डिटेल
मेडिकल क्षेत्र में विशेषज्ञता बढ़ाने की तैयारी कर रहे डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। AIIMS नई दिल्ली ने जनवरी 2027 सेशन के फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे हैं। इस कार्यक्रम में 34 मेडिकल और सर्जिकल विशेषज्ञताओं के…
CA इंटर सितंबर रिजल्ट जारी, नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप
CA बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक रिजल्ट…
Gen Z के लिए बड़ा मौका, यहां मिल रही रू.61,500 स्टाइपेंड वाली फेलोशिप
मुंबई में युवाओं के लिए पढ़ाई के साथ प्रशासनिक काम का प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करने का शानदार मौका है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने Gen Z Fellowship 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह 12 महीने का पेड फेलोशिप…
