बालों की कई समस्याएं दूर करता है लहसुन का छिलका
लहसुन (Garlic) का इस्तेमाल हर घर में आम होता है। ज्यादातर लोग लहसुन (Garlic) का इस्तेमाल करके इसके छिलके को बेकार समझकर फैंक देते है लेकिन हम आपको बता दे कि लहसुन की तरह इसके छिलके (Garlic Peel) में एंटी बैक्टीरियल,…
लहसुन (Garlic) का इस्तेमाल हर घर में आम होता है। ज्यादातर लोग लहसुन (Garlic) का इस्तेमाल करके इसके छिलके को बेकार समझकर फैंक देते है लेकिन हम आपको बता दे कि लहसुन की तरह इसके छिलके (Garlic Peel) में एंटी बैक्टीरियल, एंटी वायरल और एंटी फंगल गुण होते हैं। इसमें एलिसिन कंपाउंड होता है, जो सेहत के लिए तो फायदेमंद होता है। साथ ही इसके छिलको को पीसकर स्किन पर लगाने से काफी फायदा मिलता है। आइये जानते है लहसुन के छिलकों से जुड़े ओर भी कई फायदों के बारे में।
# लहसुन के छिलकों (Garlic Peel) को यदि पानी में उबालकर इस पानी से हेयर वॉश कर लिया जाए, तो इससे बालों की कई समस्याएं दूर हो जाती है।
# लहसुन के छिकले को पीसकर पिंपल्स पर लगाएं। इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण पिंपल्स की समस्या को दूर करने में सहायक होते है।
# अस्थमा की समस्या से निजात पाने के लिए लहसुन के छिलकों को पीसकर शहद मिला लें। इसे सुबह-शाम लें।
# चेहरे पर हो रहे कील मुंहासे की समस्या से निजात पाने के लिए यदि आप लहसुन के छिकले को पीसकर उन प्रभावित क्षेत्रों पर लगाएंगी, तो लहसुन में मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण इस समस्या से जल्द ही छुटकारा देने में हमारी मदद करते है।
# छिलकों की पेस्ट बना लें। इसमें नींबू का रस मिलाकर अपने बालों की जड़ों पर लगाएं। इससे जुओं की समस्या दूर होगी।
# लहसुन के छिलकों को बारीक पीसकर कैस्टर ऑयल या फिर आलिव आयल के साथ मिलाकर सिर पर लगाने से बालों का रंग काला होता है। बाल कालें सुंदर चमकदार बनते है।
# अगर आपको सर्दी-जुकाम की समस्या है, तो इसके लिए पानी में लहसुन की छिलके डालकर उबाल लें। इसको छान कर पिए। आपको आराम मिलेगा।
# अगर आपके पैरों में सूजन आ गई है, तो इसके लिए लहसुन के छिलकों को पानी में डालकर उबाल लें। इस पानी में अपने पैरों को डुबोकर रखें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
