24 घण्टे ऑनलाइन

कचरा बीनने वालों को भी मिलेगा 'नमस्ते योजना' का लाभ

महाकुम्भ नगर। उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय केंद्रीय राज्य मंत्री बी. एल. वर्मा ने नागवासुकि सेक्टर-7 कैलाशपुरी मार्ग, (पश्चिमी पटरी) महाकुंभ नगर में स्थापित सामाजिक…

24GhanteOnline
February 17, 2025
2 min read

महाकुम्भ नगर। उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय केंद्रीय राज्य मंत्री बी. एल. वर्मा ने नागवासुकि सेक्टर-7 कैलाशपुरी मार्ग, (पश्चिमी पटरी) महाकुंभ नगर में स्थापित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के शिविर में आयोजित "पीपीई किट वितरण एवं सुगमता कार्यक्रम" में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं और सफाई कर्मियों से बातचीत की और सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महाकुम्भ दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक समागम है, जहां करोड़ों लोग संगम में स्नान करने आते हैं। इतनी विशाल जनसंख्या के बीच सफाई और स्वास्थ्य सुविधाओं का प्रबंधन एक चुनौती है, जिसे सरकार योजनाबद्ध तरीके से पूरा कर रही है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता कर्मियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि अब कोई भी सफाई कर्मी जोखिम भरे कार्य के लिए मजबूर न हो।" उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 से सरकार ने कचरा बीनने वालों को भी 'नमस्ते योजना' (Namaste Yojna) के अंतर्गत लाभान्वित करने का निर्णय लिया है। इससे उन्हें कानूनी संरक्षण, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ और सुरक्षित आजीविका प्राप्त होगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे कचरा पृथक्करण को अपनी दिनचर्या में शामिल करें और स्वच्छता अभियान में अपना योगदान दें।

’जीरो डिस्चार्ज’ से महाकुम्भ की स्वच्छता व्यवस्था ने स्थापित किया ग्लोबल सैनिटेशन बेंचमार्क


उन्होंने बताया कि सरकार अब तक 65,060 सीवर और सेप्टिक टैंक श्रमिकों की प्रोफाइलिंग कर चुकी है, 32,734 श्रमिकों को पीपीई किट वितरित की जा चुकी हैं, 86 आपातकालीन प्रतिक्रिया इकाइयों को सुरक्षा उपकरण प्रदान किए गए हैं और 15,153 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड दिए गए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…