24 घण्टे ऑनलाइन

सुरक्षित महाकुम्भ के लिए तैनात 70 से अधिक जिलों की फोर्स

महाकुम्भनगर : महाकुम्भ (Maha Kumbh) में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 70 से अधिक जिलों की फोर्स तैनात कर दी गई है। इसके तहत 15 हजार सिविल पुलिस के जवान महाकुम्भनगर के चप्पे चप्पे पर नजर रखेंगे। महिला श्रद्धालुओं की…

24GhanteOnline
January 6, 2025
3 min read

महाकुम्भनगर : महाकुम्भ (Maha Kumbh) में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 70 से अधिक जिलों की फोर्स तैनात कर दी गई है। इसके तहत 15 हजार सिविल पुलिस के जवान महाकुम्भनगर के चप्पे चप्पे पर नजर रखेंगे। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 400 महिला सुरक्षा कर्मी भी तैनात की गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पुलिस लाइन में इन जवानों के रुकने और खाने पीने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही पुलिस लाइन में ही शस्त्रागार के साथ भंडार गृह और गणना कार्यालय भी तैयार कर लिया गया है।

8-8 घंटे की लगाई गई शिफ्ट


महाकुम्भ (Maha Kumbh) मेला के लिए विभिन्न जिलों से आए सुरक्षा कर्मियों के स्वास्थ्य का विशेष इंतजाम किया गया है। पुलिस लाइन की सेंट्रल कैंटीन में सुरक्षा कर्मियों की हाइजीन का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जहां पर चाय कॉफी से लेकर स्वच्छ भोजन तक की पूरी व्यवस्था की गई है। पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक, महाकुम्भनगर विलास यादव ने बताया कि यहां पर आठ आठ घंटे की शिफ्ट में जवान काम कर रहे हैं। इस तरह से इनकी अलग अलग तीन तीन शिफ्ट लगाई जा रही हैं।

एप के जरिए सेकेंडों में आ जाता है सुरक्षा कर्मी का पूरा ब्यौरा


डिजिटल महाकुम्भ (Maha Kumbh) के दृष्टिगत मेले में तैनात सभी पुलिस कर्मियों का पूरा डेटा एक ऐप के माध्यम से सुरक्षित रखा गया है। ऐप के जरिए सुरक्षा कर्मी का चेहरा स्कैन करते ही पता चल जाता है कि उसका नाम क्या है और वह किस जनपद से भेजा गया है। इसके अतिरिक्त, सभी पुलिस कर्मियों की डिजिटल अटेंडेंस भी कराई जा रही है।

जवानों की देखरेख के लिए चिकित्सालय, तीन स्पेशलिस्ट डॉक्टर तैनात


महाकुम्भ (Maha Kumbh) में श्रद्धालुओं के साथ साथ जवानों के भी स्वास्थ्य की देखरेख की व्यवस्था की जा रही है। यहां पुलिस लाइन में स्वास्थ्य व्यवस्था के तहत जवानों की देखरेख के लिए चिकित्सालय बनाया गया है। जिसमें बाकायदा तीन स्पेशलिस्ट डॉक्टर तैनात कर दिए गए हैं।

महाकुम्भ के लिए अद्भुत कलाकृतियों से सजे प्रयागराज के रेलवे स्टेशन


हर 10 दिन पर जवानों के स्वास्थ्य की जांच करने के लिए शिविर भी लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही साथ इस अस्पताल में जरूरी जांच की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी। वहीं, महाकुम्भ नगर के सेंट्रल हॉस्पिटल में भी यहां के सुरक्षा कर्मियों की जांच और उपचार की पूरी व्यवस्था की गई है।

महिला पुलिस कर्मियों की अलग व्यवस्था


महिलाओं के लिए भी अलग से व्यवस्था की गई है। पुलिस लाइन में अलग से महिला पुलिस कॉलोनी बसाई गई है, जिसमें 400 महिला सुरक्षा कर्मियों को रोक गया है। इनके लिए मेस और कैंटीन की अलग से व्यवस्था है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…