24 घण्टे ऑनलाइन

Vaelentine Day पर दिखेंगी खूबसूरत, अपनाएं शहनाज हुसैन की ये टिप्स

Valentine day पर आप सुंदर मधुर , आकर्षक या रोमांटिक दिखना पसंद करती हैं तो इस खास दिन दमकती त्वचा , रेशमी घने बालों , आकर्षक चेहरे , तथा ब्यक्तित्व का धनी बनने के लिए आपको पहले से तैयारी करनी पड़ेगी //इस खास दिन…

24GhanteOnline
February 7, 2026
4 min read

Valentine day पर आप सुंदर मधुर , आकर्षक  या रोमांटिक दिखना पसंद करती हैं तो इस खास दिन दमकती त्वचा , रेशमी  घने बालों , आकर्षक चेहरे , तथा ब्यक्तित्व का धनी बनने के लिए आपको पहले से तैयारी करनी पड़ेगी //इस  खास दिन प्रफुल्लित तथा दमकती त्वचा पाने के लिए साधारण ब्यूटी टिप्स की मदद से आप इस दिन को बेहतरीन खास दिन बना सकती हैं

मलाई और हल्दी :

हल्दी तथा   मलाई का मिश्रण बना कर इसे चेहरे पर लगा कर  दस मिनट बाद चेहरे को साफ , ताजे पानी से धो डालिये इससे आपकी त्वचा साफ हो जाएगी तथा चेहरा पर आभा लौट आएगी /चेहरे की रंगत चमकाने के लिए  बेसन, चंदन तथा हल्दी का फेस पैक बना कर रोजाना चेहरे पर प्रयोग करने से आपकी त्वचा साफ होगी तथा चेहरे की रंगत में निखार आएगा ।

गुलाब जल में काटन वूल पैड डूबो कर इसे फ्रीज में रखें। पहले इससे त्वचा को धोएं तथा बाद में इससे त्वचा को धीरे-धीरे सहलाएं। इस मिश्रण को गालों पर उपरी तथा नीचली दशा में हल्के-हल्के सहलाते हुए लगाऐ तथा प्रत्येक स्ट्रोक को कनपटी तक ले जाए। इस मिश्रण को माथे पर लगाते समय मध्य बिन्दू से शुरू करके तथा दोनों तरफ बाहरी दिशा में कनपटी तक घुमाऐं। ठोड़ी के मामले में इसे घुमावदार तरीके से लगाऐ। इसके बाद गुलाब जल में भीगे काटनवूल पैड से त्वचा  को तेजी से थपथपाइए।

‘‘पिक मी अप’’ फेस मास्क से आपकी त्वचा साफ तथा चमकीली बन सकती है। शहद में सफेद अण्डा मिलाकर इसे चेहरे पर लगाऐं तथा 20 मिनट बाद ताजे साफ पानी से धो डालिए। अगर आपकी त्वचा अत्याधिक शुष्क है तेा शहद में अण्डे का पीला भाग (योेक) तथा थोड़ा सा दूध मिला लीजिए तथा इस मिश्रण को 20 मिनट तक चेहरे पर लगाने के बाद ताजे साफ पानी से धो डालिए। चेहरे को साफ करने के बाद गुलाब जल में भीगे काटन वूल की मदद से त्वचा को दबाईए।

फेशियल स्क्रब का उपयोग कीजिए। इससे त्वचा से मृत कोशिकाएं हट जाती है जिससे त्वचा दमक उठती है। अखरोट के पाऊडर तथा एक चम्मच शहद तथा एक चम्मच दही को मिलाकर फेशियल स्क्रब बना लीजिए इस मिश्रण को कुछ समय तक चेहरे पर लगा रहने दीजिए। इसके पश्चात चेहरे की गोलाकार स्वरूप में हल्के से मसाज कीजिए तथा बाद में स्वच्छ पानी से धो डालिए। सूखी तथा पीसी हुई कड़ी पत्ता को फेस पेक में शामिल किया जा सकता है तथा इससे चेहरे की चमक बढ़ जाती है। कड़ी पत्ता  को दो चम्मच जेई या चोकर, दो चम्मच गुलाब जल तथा एक चम्मच दही में मिलाकर इसका पेस्ट बना लीजिए जोकि टपकना नहीं चाहिए। इस पेस्ट को आंखेां तथा होठों को छोड़कर बाकी चेहरे पर लगा लीजिए तथा आधा घण्टा बाद चेहरे को धो डालिए।

चेहरे की आभा बढ़ाने के लिए फ्रूट पैक काफी सहायक सिद्ध होते है तथा इन्हें चेहरे पर प्रतिदिन लगाया जा सकता है। सेब को पीसकर इसे पक्के पपीते की लुगदी तथा मसले हुए केले में मिलाकर मिश्रण बना लें तथा इस मिश्रण में दही या नीबूं जूस भी मिलाया जा सकता है। इस मिश्रण को चेहरे पर आधा घंटा तक लगा रहने दीजिए तथा बाद में चेहरे कोे साफ पानी से धो डालिए। इससे चेहरे की लालिमा बढ़ती है तथा चेहरे की कालिख को भी दूर करता है तथा त्वचा को मुलायम बनाता है।

तैलीय त्वचा के लिए मुलतानी मिट्टी को गुलाब जल में मिलाकर पेस्ट बना लें तथा इस पेस्ट को होठों तथा आंखों के इस गिर्द क्षेत्रा को छोड़कर बाकी चेहरे पर लगा लीजिए तथा जब यह पेस्ट सूख जाए तो इसे ताजे पानी से धो डालिए। मिश्रित त्वचा के लिए इस मास्क को त्वचा के तैलीय भाग पर ही लगाइए। सामान्य त्वचा के लिए मुलतानी मिट्टी में शहद तथा दही मिलाकर पेस्ट बना लीजिए। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने के बाद 30 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो डालिए।

चमकती त्वचा पाने के लिए सभी संघटको को साफ वस्त्र में बांध लीजिए तथा इस वस्त्र को हल्के से गिला कर लीजिए तथा इस कपडे़ के बैग को नहाती बार त्वचा से रगड़िए। पाऊडर, दूध, बादाम, चावल पाऊडर तथा गुलाब की पत्तियों को मिलाकर मिश्रण तैयार कर लीजिए। इस मिश्रण को त्वचा पर लगाने से त्वचा साफ हो कर मुलायम, चमकीली तथा आर्कषक बन जाती है। इससे शरीर में प्राकृतिक सुगन्ध तथा ताजगी का अहसास होता है तथा रेशम जैसी कोमलता का अहसास होता है।

हमेशा यह ध्यान रखें की इस दिन का माहौल हल्का और रंगीन मिज़ाज़ रहना चाहिए / इस दिन अपने पति  या प्रियतम से घरेलू आर्थिक हालात , बच्चों की पढ़ाई या पड़ोसियों से झगड़ों आदि पर चर्चा से परहेज करें ताकि उनका मूड खराब  ना हो

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…