24 घण्टे ऑनलाइन

स्किन पर आएगा गज़ब का निखार, रात को अपनाएं ये टिप्स

त्वचा को खूबसूरत बनाए रखने के लिए कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है। रात को सोने से पहले कुछ ब्यूटी टिप्स (Beauty tips) अपनाने से चेहरे में निखार (Glow) आ सकता है। अगर आप भी ग्लोइंग और हेल्दी स्किन चाहती हैं तो रात को…

24GhanteOnline
February 3, 2026
2 min read

त्वचा को खूबसूरत बनाए रखने के लिए कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है। रात को सोने से पहले कुछ ब्यूटी टिप्स (Beauty tips) अपनाने से चेहरे में निखार (Glow)  आ सकता है। अगर आप भी ग्लोइंग और हेल्दी स्किन चाहती हैं तो रात को सोने से पहले ये ब्यूटी टिप्स ट्राई कर सकती हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे हेल्दी स्किन के लिए रात को सोने से पहले आपको किन ब्यूटी टिप्स को ट्राई करना चाहिए।

आमतौर पर कुछ महिलाएं दिन में तो अपनी स्किन का पूरा ख्याल रखती हैं, परंतु रात में सोने से पहले स्किन का ख्याल नहीं रखती हैं। स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए रात को सोने से पहले भी स्किन का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। अगली स्लाइड्स में जानिए रात को सोने से पहले किन ब्यूटी टिप्स को अपनाने से त्वचा में निखार आने लगता है...

रात को सोने से पहले चेहरे को साफ पानी से धोना चाहिए। रोजाना रात को सोने से पहले चेहरे को साफ पानी से धोने से चेहरे में निखार आने लगता है। स्किन की अशुद्धियों को दूर करने के लिए रात को सोने से पहले साफ पानी से चेहरे को जरूर धोएं।

रात को सोने से पहले हर्बल फेस मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। स्किन को स्वस्थ बनाए रखने के लिए हर्बल फेस मास्क सहायक होते हैं। गर्मियों के मौसम में आप चेहरे पर मुल्तानी, खीरे या चंदन का पाउडर लगा सकती हैं। स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए हर्बल फेस मास्क का इस्तेमाल करें।

रात को सोने से पहले आंखों के आसपास क्रीम लगाएं और आंखों में ड्राप भी डालें। आंखों के आसपास क्रीम लगाने से काले दागों और झुर्रियों को दूर किया जा सकता है। आंखों में ड्राप डालने से पहले अपने डॅाक्टर से सलाह अवश्य लें।

रात को सोने से पहले स्किन को मॉइस्चराइज करना न भूलें। रोजाना सोने से पहले पूरे शरीर पर क्रीम, लोशन या नारियल तेल लगाएं। इन चीजों को लगाकर सोने से त्वचा में नमी बनी रहेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…