24 घण्टे ऑनलाइन

अपनाएं ये स्किनकेयर रूटीन, दिनभर बनी रहेगी त्वचा की ताजगी

सुबह का समय खुद को और अपनी त्वचा को तरोताजा और ऊर्जा से भरपूर रखने के लिए होता है। ऐसे में दिन की शुरुआत जितनी जल्दी हो सके करें और अपने दिन की शुरुआत हमेशा स्किनकेयर (Skin Care) के साथ करनी चाहिए। आप जितना अपने स्किन…

24GhanteOnline
November 11, 2025
3 min read

सुबह का समय खुद को और अपनी त्वचा को तरोताजा और ऊर्जा से भरपूर रखने के लिए होता है। ऐसे में दिन की शुरुआत जितनी जल्दी हो सके करें और अपने दिन की शुरुआत हमेशा स्किनकेयर (Skin Care) के साथ करनी चाहिए। आप जितना अपने स्किन की देखभाल करेंगे, आपकी त्वचा उतनी ही ग्लोइंग और रेडिएंट होगी। एक अच्छा मॉर्निंग स्किनकेयर रूटीन न सिर्फ आपकी त्वचा को ताजगी देता है, बल्कि आपके पूरे दिन की शुरुआत भी सकारात्मक बनाता है। आइए जानते हैं कि सुबह के समय आपका स्किनकेयर (Skin Care) रूटीन कैसा होना चाहिए:

साफ पानी से चेहरा धोएं


सुबह उठते ही सबसे पहले अपना चेहरा साफ पानी से धोएं। ताजगी पाने के लिए हल्के, सौम्य फेस वॉश का इस्तेमाल करें जो आपकी त्वचा को कोमल और ताजगी से भर दे। चेहरे को धोने से त्वचा की गंदगी, मृत त्वचा कोशिकाएं और रातभर का तेल निकल जाएगा। यदि आपकी त्वचा मुंहासों या बंद रोमछिद्रों की समस्या से जूझ रही है, तो सैलिसिलिक एसिड बेस्ड फेस वॉश का उपयोग करें, क्योंकि यह त्वचा के रोमछिद्रों को खोलने और मुंहासे कम करने में मदद करता है। इसके अलावा, फेस वॉश से पहले चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धोने से स्किन पर आरामदेह अनुभव होगा।

सीरम का समय


सीरम का उपयोग सुबह के रूटीन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह त्वचा को हाइड्रेट करता है और उम्र बढ़ने के लक्षणों को रोकने में मदद करता है। हयालूरोनिक एसिड सीरम त्वचा की नमी को बनाए रखने में बेहद मददगार होता है और त्वचा को एक ताजगी का एहसास देता है। इसके साथ आप नियासिनमाइड भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जो सीबम उत्पादन को नियंत्रित करता है और त्वचा की रंगत को निखारता है। इसके अतिरिक्त, विटामिन C सीरम का उपयोग करें जो त्वचा को एंटीऑक्सीडेंट प्रदान करता है, पिगमेंटेशन को कम करता है और त्वचा को लाइटन करता है।

मॉइस्चराइज़ करें


सीरम के बाद त्वचा को मॉइस्चराइज करना जरूरी है। मॉइस्चराइज़र त्वचा को गहराई से हाइड्रेट करता है और नमी बनाए रखने में मदद करता है। यह त्वचा को सॉफ्ट और स्मूद बनाए रखता है। विटामिन E, शिया बटर, सेरामाइड्स और हयालूरोनिक एसिड जैसे तत्वों वाले मॉइस्चराइज़र का चयन करें, जो सूखापन को दूर करने के साथ-साथ त्वचा को सुरक्षा भी प्रदान करते हैं। ठंडी या शुष्क मौसम में, आपकी त्वचा को अतिरिक्त मॉइस्चराइजेशन की आवश्यकता होती है, इसलिए एक गाढ़ा और अधिक हाइड्रेटिंग मॉइस्चराइज़र का चयन करें।

सनस्क्रीन


सुबह के स्किनकेयर (Skin Care) रूटीन में सबसे जरूरी उत्पाद है सनस्क्रीन। यह त्वचा को सूर्य की हानिकारक यूवी किरणों से बचाता है। नियमित रूप से सनस्क्रीन लगाने से उम्र बढ़ने के शुरुआती लक्षण जैसे झुर्रियां और डार्क स्पॉट्स कम हो सकते हैं। सूरज की UV-A और UV-B किरणों से बचाव के लिए SPF 30 या उससे अधिक का सनस्क्रीन इस्तेमाल करें, ताकि आपकी त्वचा की टैनिंग और जलन से बचाव हो सके। इसके अलावा, अगर आप लंबे समय तक बाहर रह रहे हैं, तो हर 2 घंटे में सनस्क्रीन को फिर से अप्लाई करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…