झड़ते बालों से हैं परेशान, आज़माएँ ये उपाय
मानसून के मौसम में बाल झड़ने और दोमुंहे बालों (Split Ends Hair) की समस्या बढ़ जाती है। दोमुंहे बाल होने पर बालों की ग्रोथ रुक जाती है और कमजोर होने लगते हैं। कई बार ज्यादा केमिकल और हीटिंग प्रोडक्ट्स यूज करने के वजह से…

मानसून के मौसम में बाल झड़ने और दोमुंहे बालों (Split Ends Hair) की समस्या बढ़ जाती है। दोमुंहे बाल होने पर बालों की ग्रोथ रुक जाती है और कमजोर होने लगते हैं। कई बार ज्यादा केमिकल और हीटिंग प्रोडक्ट्स यूज करने के वजह से भी बालों की क्वालिटी डैमेज हो जाती है। समय रहते अगर Split Ends का ट्रीटमेंट न किया जाए तो ये समस्या आपके बालों को खराब कर सकती है। यहां हम आपको फेमस हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब की स्प्लिट एंड्स यानी दोमुंहे बालों की समस्या को खत्म करने की टिप्स बता रहे हैं।
स्प्लिट एंड्स (Split Ends) को कैसे ठीक करें?
बालों में तेल लगाएं
स्प्लिट एंड्स (Split Ends) की समस्या होने पर बालों में तेल लगाना शुरू कर दें। तेल लगाने से बालों को पोषण मिलेगा, जिससे बालों में खोई हुई जान वापस आएगी। दोमुंहे बाल होने पर आप आर्गन ऑयल या नारियल का तेल लगा सकती हैं। ये दोनों ही तेल आपको बालों को अच्छा करेंगे और स्प्लिट एंड्स की समस्या खत्म करेंगे।
शैंपू करने से पहले करें ये काम
जावेद हबीब ने बताया कि स्प्लिट एंड्स की समस्या होने पर कभी भी शैंपू सीधे बालों पर न करें। हमेशा शैंपू करने से पहले बालों पर तेल लगाएं। ऐसा करने से बाल पर शैंपू के केमिकल का सीधा रिएक्शन नहीं होगा। अगर आप भी अपने दोमुंहे बालों की समस्या से परेशान हैं तो शैंपू कभी भी बिना तेल लगाए न करें।
हीटिंग टूल्स का बालों पर इस्तेमाल
बालों में स्प्लिट एंड्स (Split Ends) होने पर हीटिंग टूल्स यानी स्ट्रेटनर और ड्रायर जैसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बंद कर दें। इनकी हीटिंग से बाल डैमेज होते हैं जिसके कारण आपकी दोमुंहे बालों की समस्या ठीक होने के बजाए और बढ़ जाएगी। हीटिंग टूल्स का ज्यादा इस्तेमाल भी स्प्लिट एंड्स का कारण बनता है। हीटिंग टूल्स और केमिकल्स का बलों पर यूज कम से कम करना चाहिए।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
