24 घण्टे ऑनलाइन

खूबसूरत और मजबूत नाखून पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

अगर आपकी भी लंबे और खूबसूरत नाखून (Nails) पाने की इच्छा है तो यह जिप्स आपके बहुत काम आ सकती है। हाथों की खूबसरती लंबे और खूबसूरत नाखूनों से और बढ़ जाती है। कुछ लोगों के नाखून लंबे नहीं हो पाते हैं ऐसे में आप कुछ घरेलू…

24GhanteOnline
November 7, 2025
2 min read

अगर आपकी भी लंबे और खूबसूरत नाखून (Nails)  पाने की इच्छा है तो यह जिप्स आपके बहुत काम आ सकती है। हाथों की खूबसरती लंबे और खूबसूरत नाखूनों से और बढ़ जाती है। कुछ लोगों के नाखून लंबे नहीं हो पाते हैं ऐसे में आप कुछ घरेलू उपायों से खूबसूरत और लंबे नाखून पा सकते हैं।

हाथों के लंबे नाखूनों (Nails) पर रंग-बिरंगी नेल पॉलिश की बात ही कुछ और होती है, लेकिन कुछ महिलाएं और लड़कियां इस बात से ही परेशान रहती हैं कि उनके लाख कोशिश के बाद भी उनके नाखून (Nails) लंबे नहीं होते। ऐसे में उनके मन में दूसरी महिलाओं के लंबे नाखूनों को देखकर यही बात आती है कि काश! मेरे भी नाखून उनके जैसे होते? अगर आपको भी लंबे और खूबसूरत नाखून चाहिए तो बताएंगे इन घरेलू तरीको से बढ़ सकती हैं।

नाखूनों (Nails)  को सुंदर और लंबा बनाने के टिप्स-


>> नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है, जो बैक्टीरियल इंफेक्शन से नाखून (Nails)  को बचा सकता है। इसके लिए आप सबसे पहले कटोरी में एक चम्मच नींबू का रस और ऑलिव ऑयल मिला लें। अब इस मिश्रण को गुनगुना कर लें फिर इसमें अपनी उंगलियां 10 मिनट तक डुबोकर रखें। इस उपाय को रोजना करें।

>> एक कटोरी में नारियल तेल को गर्म करें अब इससे अपनी उंगलियों और नाखूनों (Nails)  की सर्कुलर मोशन में मालिश करें। इसके बाद इसे रात में सोने से पहले इस्तेमाल करके रातभर के लिए छोड़ दें।

>> संतरे के जूस को दस मिनट तक अपने नेल्स पर लगाएं, 10 मिनट बाद अपने हाथों को गुनगुने पानी से धो लीजिए।

>> नाखून (Nails) लंबे करने के लिए हर रोज ऑलिव ऑयल से अपने नाखूनों की मालिश करें।

>> नाखूनों (Nails)  को बढ़ाने के लिए लहसुन एक बेहतरीन उपाय है इसके लिए लहसुन को दो टुकड़ों में काट लें और उसे 10 मिनट तक अपने नाखूनों पर रगड़ें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…