डायरिया से बचने के लिए अपनाएं ये नुस्खे, चुटकी में मिलेगा आराम
डायरिया (Diarrhea) एक ऐसी बीमारी है, जो कभी भी और किसी को भी हो सकती है। कई बार इसकी वजह से व्यक्ति की हालत इतनी खराब हो जाती है कि फिर उसे अस्पताल ही ले जाना पड़ता है। डायरिया से इंसान का स्वास्थ्य कमजोर होता है।…
डायरिया (Diarrhea) एक ऐसी बीमारी है, जो कभी भी और किसी को भी हो सकती है। कई बार इसकी वजह से व्यक्ति की हालत इतनी खराब हो जाती है कि फिर उसे अस्पताल ही ले जाना पड़ता है। डायरिया से इंसान का स्वास्थ्य कमजोर होता है। डायरिया होने पर हम कई तरह की दवाइयां लेते हैं, ताकि हमें इसमें आराम मिल सके। लेकिन आप ये बात शायद नहीं जानते होंगे कि डायरिया (Diarrhea) को रोकने के कई घरेलू उपाय भी हैं, जो इस समस्या से निजात दिलाने में बेहद ही कारगर साबित होते हैं। तो चलिए जानते हैं डायरिया होने के कारण और घरेलू उपचार के बारे में।
डायरिया (Diarrhea) आखिर है क्या?
दरअसल, जब मल पानी के रूप में ज्यादा बार या फिर बार-बार निकलता है, तो इसे ही डायरिया कहा जाता है। हमारे शरीर में मौजूद दोष वात, पित्त, कफ में मुख्य रूप से वातदोष असंतुलित हो जाता है, जिससे शरीर की पाचन क्रिया कमजोर हो जाती है। ऐसे में जो खाना हम खाते हैं वो पच नहीं पाता और फिर बिना पचा हुआ खाना ही पतला होकर मल के रास्ते बार-बार बाहर निकलता है, और हमारे पेट में भी काफी दर्द होता है।
डायरिया के कारणों की बात करें, तो डायरिया (Diarrhea) कई कारणों की वजह से होते हैं। अगर रात का बचा हुआ बासी खाना खाते हैं, तो डायरिया हो सकता है। बाहर का खाना, जंक फूड पिज्जा, समौसे, जलेबी, पिज्जा आदि खाने से भी पेट खराब हो सकता है। ज्यादा तला हुआ खाने से या फिर दूषित पानी पीने से भी डायरिया की समस्या हो सकती है। आप अगर काफी ज्यादा मात्रा में शराब का सेवन करते हैं, बहुत ज्यादा तेल, मिर्च-मसाला वाला खाना खाते हैं, तो भी आपको डायरिया की समस्या से दो चार होना पड़ सकता है।
डायरिया होने से तो आप परेशान होते ही हैं, साथ ही शरीर में पानी की कमी भी हो जाती है। इस दौरान मरीज को पानी की काफी प्यार लगती है और उसका गला भी सूखने लगता है।
डायरिया होने की वजह से आपका पेट खराब रहने लगता है, जिसके कारण उल्टियां भी आने लगती हैं। दरअसल, डायरिया की वजह से पेट में गैस भी बनती है जो उल्टी आने का एक अन्य कारण भी होता है। इसके अलावा कई रोगियों को डायरिया के कारण शरीर में दर्द होने लगता है, भूख नहीं लगती है, कमजोरी होने लगती है और कई रोगियों को तो बुखार तक आ जाता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
