24 घण्टे ऑनलाइन

परफ्यूम लगाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, लंबे समय तक टिकेगी खुशबू

गर्मी के दिनों में पसीना आने की दिक्कत बहुत ज्यादा होती है। जिसकी वजह से कुछ लोगों के शरीर से अजीब गंध आने लगती है। इस गंध से निपटने के लिए लोग परफ्यूम (Perfume) का इस्तेमाल करते हैं। थोड़े से परफ्यूम को छिड़कने के बाद…

24GhanteOnline
April 21, 2026
2 min read

गर्मी के दिनों में पसीना आने की दिक्कत बहुत ज्यादा होती है। जिसकी वजह से कुछ लोगों के शरीर से अजीब गंध आने लगती है। इस गंध से निपटने के लिए लोग परफ्यूम (Perfume) का इस्तेमाल करते हैं। थोड़े से परफ्यूम को छिड़कने के बाद न सिर्फ आप महकने लगते है बल्कि इससे आपका मूड और भी बेहतर हो जाता है। हालांकि, कुछ लोगों की शिकायत ये रहती है कि परफ्यूम की खुशबू भी उनके शरीर में लंबे समय तक नहीं टिकती। यहां जानिए गर्मी के मौसम में परफ्यूम कैसे लगाएं ताकी खुशबू लंबे समय तक टिकी रहे।

गर्मी में परफ्यूम (Perfume) लगाने की टिप्स


1) पल्स पॉइंट्स पर लगाएं

गर्मी के मौसम में कलाई, गर्दन और कान के पीछे परफ्यूम लगाएं। शरीर के इन हिस्सों पर खुशबू ज्यादा देर तक बनी रहती है।

2) हल्का स्प्रे करें

परफ्यूम (Perfume) लगाने के लिए आपको बस हल्के स्प्रेज़ की जरूरत होती है। गंध से बचने के लिए इसे बहुत ज्यादा लगाने से बचें।

3) रगड़ें नहीं

ज्यदातर लोग परफ्यूम (Perfume) स्प्रे करने के बाद अपनी कलाइयों को आपस में रगड़ने लगते हैं। आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। क्योंकि इससे खुशबू बदल सकती है।

4) नहाने के बाद लगाएं

थोड़ी नम त्वचा पर परफ्यूम (Perfume) लगाने से खुशबू लंबे समय तक टिक सकती है। इसलिए नहाने के बाद इसे लगाएं। हालांकि, सेंसेटिव हिस्सों पर लगाने से बचें।

5) बालों और कपड़ों लगाएं

अगर आप चाहते हैं कि खुशबू लंबे समय तक बनी रहे तो परफ्यूम को बालों या कपड़ों पर स्प्रे कर सकते हैं।

6) लेयरिंग करें

परफ्यूम (Perfume) की खुशबू को लंबे समय टिकाए रखने के लिए अपने परफ्यूम से मैच करती खुशबू वाले बॉडी लोशन या ऑयल की लेयरिंग करें।

ये टिप्स भी आएंगी काम


- अगर आप लंबे समय तक धूप में रहने वाले हैं, तो बेहतर होगा कि आप अपनी त्वचा पर सीधे परफ्यूम न लगाएं।

- हाइड्रेटेड स्किन परफ्यूम को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करती है, इसलिए नियमित रूप से मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…