24 घण्टे ऑनलाइन

घनी आइब्रो के लिए अपनाएं ये टिप्स

आइब्रो (Eyebrows) ग्रूमिंग महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों के लिए जरूरी है, क्योंकि आइब्रो की शेप से चेहरे की खूबसूरती और पर्सनैलिटी पर काफी फर्क डालता है लेकिन आज के समय में अधिकतर लोगों की आईब्रो काफी पतली होती है जिन्हें…

24GhanteOnline
January 13, 2026
3 min read

आइब्रो (Eyebrows) ग्रूमिंग महिलाओं  के साथ-साथ पुरुषों  के लिए जरूरी है, क्योंकि आइब्रो की शेप से चेहरे की खूबसूरती और पर्सनैलिटी पर काफी फर्क डालता है  लेकिन आज के समय में अधिकतर लोगों की आईब्रो काफी पतली होती है जिन्हें घना करने के लिए पेसिंल का इस्तेमाल करते हैं। कई बार कही जाने की जल्दी में आप न तो ठीक ढंग से मेकअप कर पाते हैं और न ही आईब्रो पेंसिल का इस्तेमाल कर पाते हैं। ऐसे में आप चाहे तो कुछ नैचुरल उपाय अपनाकर हमेशा के लिए पेंसिल का इस्तेमाल करने से छुटकारा पा सकते हैं। हम आपको कुछ नैचुरल उपाय बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप आसानी से खूबसूरती भौहें (Eyebrows) पा सकते हैं।

नारियल तेल


नारियल का तेल आईब्रो को कंडीशनर के साथ-साथ मॉइस्चराइज़ करने का काम करता है। इसके साथ ही यह ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार करता है।  नारियल के तेल में पाए जाने वाले फैटी एसिड बालों में पाए जाने वाले नैचुरल प्रोटीन को तोड़ने से बचाने का काम करते हैं। इसके साथ ही नारियल के तेल में विटामिन ई और आयरन पाया जाता है जो आइब्रो को घना करने में मदद करता है। इसके लिए रोजाना सोने से पहले नारियल तेल को कॉटन में लगाकर आइब्रो में रख दें। इसके बाद दूसरे दिन हटाकर गुनगुने पानी से धो लें।

अरंडी का तेल (Castor Oil)


यह एक पुरानी और घनी आइब्रो पाने का सबसे प्रभावी उपचार है।  इस तेल में अधिक मात्रा में प्रोटीन, फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट के साथ-साथ विटामिन पाया जाता है। जो आपके रोम को पोषण देने में मदद करता है। जिससे आपके बालों का विकास और मजबूत करने में मदद करता है। इसके लिए रोजाना अपनी अंगुलियों की मदद से आइब्रो में ये तेल लगाएं। 30 मिनट लगा रहने के बाद मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल करके हटा लें। इसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।

प्याज का रस


आपको बता दें कि प्याज के रस में सल्फर, सेलेनियम, खनिज, बी विटामिन और सी विटामिन पाया जाता है जो बालों के विकास में मदद करता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद सल्फर कोलेजन ऊतकों को बढ़ाने में मदद करता है। इस्तेमाल करने के लिए प्याज के रस को निकाल लें। इसके बाद इसे कॉटन की मदद से भौहों में लगा लें। करीब एक घंटा लगा रहने के बाद धो लें। अगर आपको प्याज की तीखी गंध नहीं पसंद है तो आप कुछ बूंदे नींबू के रस की डाल सकते है।

मेथी


मेथी सेहत के साथ-साथ बालों को हेल्दी रखने में काफी मदद करती गै। इसमें प्रोटीन के साथ-साथ निकोटिनिक नामक एसिड पाया जाता है जो आपके बालों को घना करने में मदद करता है। इसके सा ही इसमें पाया जाने वाला लेसिथिन तत्व बालों को चमक देता हैं। इसके लिए थोड़ी सी मेथी को रात भर पानी में भिगो दें। दूसरे दिन महीन पेस्ट बनाकर इसे आइब्रो में लगा लें। करीब 30-40 मिनट लगा रहने के बाद गुनगुने पानी से धो लें। इस पैक का इस्तेमाल सप्ताह में कम से कम 2 बार करें।

एलोवेरा जेल


आपको बता दें कि एलोवेरा में एलोइनिन नामक एक तत्व पाया जाता है जो बालों को बढ़ाने में मदद करता है। इसके साथ ही इशमें पाए जाने वाले अन्य तत्व बालों को टूटने से रोकते हैं। इसके लिए एलोवेरा जेल को भौहों में लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें। आप इसे दिन में कई बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…