24 घण्टे ऑनलाइन

दाग-बेदाग-निखरा चेहरे के लिए अपनाएं ये टिप्स

चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग न जानें कितने ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स की वजह से उनकी जेब भी ढीली हो जाती है और समस्या जस की तस रहती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिसे…

24GhanteOnline
February 8, 2025
2 min read

चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग न जानें कितने ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स की वजह से उनकी जेब भी ढीली हो जाती है और समस्या जस की तस रहती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिसे अपनाकर न केवल आपकी स्किन टोन ठीक होगा बल्कि आपकी त्वचा बेदाग (Flawless Face)  और निखर जाएगी। खास बात है कि इन टिप्स को अगर आपने महीने भर भी इस्तेमाल कर दिया तो आपका चेहरा शीशे जैसा शाइन करेगा और बेदाग हो जाएगा।

बाहर के किसी भी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से अच्छा है कि स्किन पर एलोवेरा जेल लगाएं। इसे लगाने से चेहरे पर रंगत आएगी और चेहरे खिलाखिला हो जाएगा। साथ ही चेहरे के दाग (Flawless Face)  भी धीरे-धीरे साफ होने लगेंगे।

पानी शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। ये शरीर को हाइड्रेटड रखता है जिसका सीधा असर त्वचा पर पड़ता है। रोजाना कम से कम 3 से 4 लीटर पानी पीना चाहिए।

प्रोटीन शेक जरूर पीना चाहिए। इस प्रोटीन शेक को आप आराम से घर ही बना सकते हैं। इसके लिए बस आप 2 चम्मच वेट प्रोटीन, 2 चम्मच पीनट बटर, एक गिलास दूध, एक केला और 20 ग्राम ओट्स को मिलाकर एक साथ जार में डालकर मिक्सी चला दें। महीने भर अगर आपने इस शेक को रोजाना पी लिया तो आपकी स्किन टोन अच्छी हो जाएगी।

सन स्क्रीन लगाकर भी आप अपनी स्किन को सेव कर सकते हैं। चेहरे पर धूप पड़ते ही स्किन टैन होने लगती है। ऐसे में सनस्क्रीन आपकी त्वचा को बचाए रहेगी।

चेहरे को रात को सोते वक्त साफ करना बिल्कुल भी न भूलें। दिनभर की भागदौड़ में चेहरे पर गंदगी जम जाती है। इसके साथ ही काजल के अलावा कई और प्रो़डक्ट्स का इस्तेमाल करने से भी चेहरा पर असर पड़ता है। ऐसे में रोजाना सोने से पहले चेहरे को पानी से धो लें। इसके बाद एलोवेरा जेल लगाकर सोएं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…