पीले नाखूनों से मिलेगा छुटकारा, ट्राई करें ये उपाय
लंबे, मजबूत और शाइनिंग नाखून (Nails) आपकी हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। लेकिन कई बार पोषक तत्वों की कमी, फंगस लग जाने, सस्ते नेलपेंट का इस्तेमाल, लंबे समय तक नेलपेंट लगाए रखा या फिर खाना खाने के कारण…
लंबे, मजबूत और शाइनिंग नाखून (Nails) आपकी हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। लेकिन कई बार पोषक तत्वों की कमी, फंगस लग जाने, सस्ते नेलपेंट का इस्तेमाल, लंबे समय तक नेलपेंट लगाए रखा या फिर खाना खाने के कारण नाखूनों का रंग पीला (Yellow) पड़ जाता है। ऐसे में आप पार्लर जाकर महंगे से महंगे मैनिक्योर कराते है। जिससे आपके पैसों के साथ-साथ समय की भी बर्बादी होती है। ऐसे में आप चाहे तो कुछ घरेलू उपाय अपनाकर इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं।
अगर आप चाहती हैं कि आपके नाखून पीले न हो तो इनके स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें। इसके साथ ही समय-समय पर साफ-सफाई करते रहें। साथ ही अपनाएं ये घरेलू उपाय।
लहसुन
लहसुन में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आसानी से आपको नाखूनों के पीलेपन से छुटकारा दिला सकते हैं। इसके लिए कुछ लहसुन लें और इसे कुचल दें और इसे अपने नाखूनों पर रगड़ें। दो मिनट के बाद टिशू पेपर से पोंछ लें। अच्छे रिजल्ट के लिए सप्ताह में दो बार करे।
बेकिंग सोड़ा
आधा चम्मच बेकिंग सोड़ा में आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर नाखूनों में लगा लें। करीब 5 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करके बाद 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें।
नींबू
नींबू एक नैचुरल ब्लीचिंग एजेंट माना जाता है। जिसका इस्तेमाल कर आसानी से आप अपने नाखूनों को चमका सकते हैं। इसके लिए नीबूं को लेकर सीधे नाखूनों में रगड़ लें या फिर एक कप पानी में थोड़ा सा नींबू का रस डाल लें। इसके बाद अपने अंगुलियों को इसमें 10-15 मिनट के लिए डुबो दें। इसके बाद साफ पानी से धो कर पोंछ लें। फिर कोई मॉश्चराइजर लगा लें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
