झड़ते बालों से है परेशान, अपनाएं ये कारगर नुस्खे
लगभग हर उम्र के लोगों को बाल झड़ने (Hair Fall) की समस्या का सामना करना पड़ता है. खराब जीवनशैली, खान-पान, प्रदूषण और केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट के कारण भी आजकल लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है. पुरुष हो या महिलाए…
लगभग हर उम्र के लोगों को बाल झड़ने (Hair Fall) की समस्या का सामना करना पड़ता है. खराब जीवनशैली, खान-पान, प्रदूषण और केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट के कारण भी आजकल लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है. पुरुष हो या महिलाए दोनों में बाल झड़ने की समस्या देखने को मिलती है. ऐसे में अगर आप भी इस समस्या का शिकार हैं, तो हम आपको इसके कुछ प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपचार बता रहे हैं जिनको अपनाने से आपके बाल फिर से घने और मजबूत बन जाएँगे.
भृंगराज
यह बालों (Hair) के विकास के लिए सबसे लोकप्रिय जड़ी बूटियों में से एक है. भृंगराज को आमतौर पर “झूठी डेज़ी” के रूप में जाना जाता है. यह पौधों के सूरजमुखी परिवार के अंतर्गत आता है. इससे निकाला गया तेल बालों के विकास को बढ़ावा देता है. यह ड्राई स्कैल्प और डैंड्रफ को भी रोकता है. इसका उपयोग तेल के रूप में किया जाता है.
आंवला
आंवला विटामिन सी से समृद्ध है. ये पोषक तत्व बालों को बढ़ाने में मदद करता है साथ ही बालों में चमक भी लाता है. विटामिन सी लोहे को अवशोषित करने में मदद करता है जिससे कि आपके बालों की जड़ें मजबूत और स्वस्थ रहती हैं. आंवला उम्र से पहले होने वाले सफ़ेद बालों को उगने से रोकता है. रात को आंवले का पॉवडर पानी में भिगो कर रख दें, फिर सुबह इसका पानी निथार दें. अब इस पॉवडर में 1-2 कागज़ी नींबू निचोड़ कर डालें. फिर इस पेस्ट से बालों की मसाज करें.
नींबू और नारियल तेल
नींबू और नारियल बाल झड़ने की दवा है. बालों के झ़ड़ने या टूटने पर सिर में नींबू के रस में दो गुना नारियल का तेल मिलाकर अंगुलियों की अग्रिम पोरों से धीरे-धीरे बालों की मालिश करने से बाल झ़ड़ने बाल झड़ने बन्द हो जायेंगे. ये घरेलू नुस्ख़ा बालों को झड़ने से रोकने में मदद करता है. या तो नींबू के रस में बड़ व बरगद की जटा पीसकर पेस्ट बनाए. अब इससे बालों को धोएं, फिर नारियल का तेल लगाएं, ऐसा करने से भी बाल झड़ने बंद होने लगते हैं.
प्याज का रस
प्याज में जीवाणुरोधी गुण होते हैं जिससे बालों की बैक्टीरिया सम्बन्धी समस्या को खत्म करने में मदद मिलती है. इसमें सल्फर की मात्रा बहुत ज़्यादा होती है जिससे रक्त परिसंचरण में सुधार होता है और बालों को झड़ने से रोकने में मदद मिलती है. बालो के रोम के उपचार के लिए भी सल्फर को जाना जाता है. प्याज के रस में सल्फर की मात्रा होने से ये टिशु में मौजूद कोलाजेन के उत्पादन को बढ़ावा देते है.
ब्राह्मी
ब्राह्मी को ‘वाटरहाइसॉप’ के नाम से भी जाना जाता है. यह हर्बल दवा एंटीऑक्सिडेंट में अत्यधिक समृद्ध है जो बालों को समय से पहले बूढ़ा होने से रोकता है. यह बालों के रोम को भी मजबूत करता है और बालों के विकास को बढ़ावा देता है. यह तनाव को भी कम करता है, जो बालों के झड़ने का एक प्रमुख कारण है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
