24 घण्टे ऑनलाइन

बेजान हाथ होंगे सॉफ्ट, अपनाएं ये आसान उपाय

हर कोई चाहता है खूबसूरत दिखना। लेकिन खूबसूरती सिर्फ चेहरे से नहीं होती। शरीर के सभी अंगों का खूबसूरत होना बहुत जरूरी हैं। हम खूबसूरती के लिए हमेश चेहरे को तवज्जो देते हैं और हाथ-पैरों की समस्या को नजरंदाज कर देते हैं।…

24GhanteOnline
June 24, 2026
3 min read

हर कोई चाहता है खूबसूरत दिखना। लेकिन खूबसूरती सिर्फ चेहरे से नहीं होती। शरीर के सभी अंगों का खूबसूरत होना बहुत जरूरी हैं। हम खूबसूरती के लिए हमेश चेहरे को तवज्जो देते हैं और हाथ-पैरों की समस्या को नजरंदाज कर देते हैं। हाथों (Hands) की एक बड़ी समस्या होती हैं हाथों का फटना जो कि अक्सर मौसम के बदलाव के कारण होती हैं। यह समस्या शरीर की खूबसूरती को कम कर देती हैं। इसलिए इससे निजात पाने के लिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं हाथ (Hands) फटने पर अपनाएं जाने वाले आसान घरेलू उपायों के बारे में। आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में।

* फटे हुए हाथों को जल्द ही सुंदर बनाने के लिए हाथों पर नियमित रूप से मॉश्चराइजर लगाएं। मॉश्चराइजर लगाने से हाथों का रुखापन व फटी हुई त्वचा जल्दी ठीक हो जाएगी।

* हाथों पर रसायनिक तत्वों से बने उत्पादों की जगह प्राकृतिक उत्पादों का उपयोग ज्यादा से ज्यादा करें। हर्बल साबुन, बादाम सोप, एलोवेरा या ऑलिव ऑयल से मिलकर बने पदार्थ की मात्रा वाले प्रोडक्ट हों। जिससे हाथों पर नमी बनी रहेगी और हाथ रूखे होने से भी बचेंगे।

* सर्दी के मौसम में हाथों का बार-बार रूखा होना स्वाभाविक है। ऐसा हाथों में कम ऑयल ग्लैंड्स होने के कारण होता है। कपड़े और बरतन धोने से हाथों की स्थिति काफी खराब नजर आने लगती हैं। ऐसे में जरूरत है कि हाथों को नियमित तौर पर ऐक्सफोलिएट और मॉश्चराइजर किया जाए। हाथों पर लगाने के लिए बहुत से पैक आप घर पर भी तैयार कर सकती हैं।

* कपड़े और बर्तन धोने से हाथों की नमी चली जाती है। जो बाद में हाथ के फटने का कारण भी बनते है। इस स्थिति से बचने के लिये आप हाथों में ऐक्सफोलिएट और मॉश्चराइजर का उपयोग नियमित रूप से रोज करें।

* नीबू के साथ ग्लिसरीन और गुलाबजल को मिलाकर एक पैक तैयार करें फिर इसे फ्रिज में रख लें। जब भी की पानी वाला काम करें इस घर पर बने लोशन को बाद में लगा लें और हाथों की समाज भी करें आपके हाथ संदर मुलायाम और खूबसूरत बन जायेंगे।

* ग्लिसरीन और गुलाबजल के मिश्रण को एक बोतल में भर कर फ्रिज में रख लें। कुछ भी काम करने के बाद इस मिश्रण को अपने हाथों पर लगा कर मसाज कर लें। नियमित प्रयोग से कुछ ही दिनों आपको फर्क नजर आने लगेगा।

* हथेलियों के खुरदुरेपन को मिटाने के लिए सिरका मिलाएं। बाद में गर्म पानी में हाथों और हथेलियों को भिगोकर ब्रश से हल्के-हल्के रगड़ लें। फिर हाथों को साफ और गर्म सूची कपड़े से पोंछकर क्रीम या बादाम तेल लगा लें।

* दिन भर में आठ से दस गिलास पानी पीएं। इससे त्वचा को नमी मिलेगी और हाथों की फटने की समस्या दूर होगी। बॉडी लोशन या कोई अन् क्रीम बाहर से त्वचा को नमी देता है लेकिन ज्यादा पानी पीने से आपको अंदर से नमी मिलती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…