24 घण्टे ऑनलाइन

फेस से अनचाहे बालों को हटाने के तरीके

शरीर के सभी हिस्सों पर बाल होते है लेकिन परेशानी तब बढती है जब ये बाल चेहरे पर आ जाये, इस स्थिति में चेहरे पर अनचाहे बाल (Unwanted Hair) दिखने लग जाते है और चेहरे की सुन्दरता में एक दाग का रूप ले लेते है। चेहरे से बालो…

24GhanteOnline
January 27, 2026
2 min read

शरीर के सभी हिस्सों पर बाल होते है लेकिन परेशानी तब बढती है जब ये बाल चेहरे पर आ जाये, इस स्थिति में चेहरे पर अनचाहे बाल (Unwanted Hair) दिखने लग जाते है और चेहरे की सुन्दरता में एक दाग का रूप ले लेते है।

चेहरे से बालो (Unwanted Hair) को हटाने के लिए ज्यादातर महिलाये ब्लीच, क्रीम और थ्रेडिंग का सहारा लेती है। इनसे बाल हट तो जाते है लेकिन बहुत ही दर्द की अनुभूति होती है साथ ही चेहरे पर लालीपन आ जाता है। आज हम आपको चेहरे से अनचाहे बालो को हटाने के तरीके के बारे में बतायेंगे तो आइये जानते है इस बारे में....

* अंडे के मास्‍क को आप वैक्‍स की तरह इस्‍तेमाल कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक अंडे के सफेद भाग को फेंटकर अपने चेहरे पर लगाये और सूखने पर गुनगुने पानी से धो लें। इससे अनचाहे बाल निकलने के साथ झुर्रियों की समस्‍या से भी निजात मिल जाता है।

* थोड़े से बेसन में एक चुटकी हल्दी और पानी मिलाकर पैक बनाकर लगाएं और सूखने पर पानी से धो लें। इस पैक को आप रोज अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके अलावा थोड़ा सा बेसन, एक चुटकी हल्‍दी और थोड़ा सा सरसों का तेल डाल कर गाढा पेस्‍ट बनाकर चेहरे पर लगा कर रगडिये और इसे हफ्ते में दो दिन लगाइये। अनचाहे बालों से छुटकारा मिल जाएगा।

* कार्न फ्लोर का स्‍क्रब बनाकर लगाने से अनचाहे बालों से छुटकारा मिल जाता है। इसे बनाने के लिए एक कटोरे में 1 अंडे का सफेद भाग, थोड़ी सी चीनी और कार्न फ्लोर को मिलाकर स्‍क्रब बना लें। फिर इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाकर 15 मिनट मसाज करें। फिर सूखने के लिए छोड़ दें, और सूखने के बाद पानी से धो लीजिये।

*चीनी मृत त्‍वचा को हटाकर अनचाहे बालों को जड़ से निकाल देती है। इसके लिए अपने चेहरे को पानी से गीला करके, उस पर चीनी लगा कर रगडिये। ऐसा हफ्ते में कम से कम दो बार जरुर करें।

* त्‍वचा से अनचाहे बालों को हटाने के लिए गुनगुने नारियल तेल में हल्‍दी पाउडर को मिलाकर पेस्‍ट बना लें। अब इस पेस्ट को हाथ-पैरों पर लगाएं। इससे त्वचा मुलायम होने के साथ ही शरीर के अनचाहे बाल भी धीरे-धीरे हट जाते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…