सर्दियों में वापस आ जाती है डैंड्रफ, अपनाएं ये तरीके
त्वचा से तेल निकलने के बारे में आप जानते है लेकिन बहुत से लोग ऐसे होते है जिनके बालो में से भी तेल निकलता है लेकिन वह इस पर ध्यान नहीं देते है। बालो से तेल (Oily Hair) निकलने पर खुजलाहट होती है और कभी कभी तो डैंड्रफ…
त्वचा से तेल निकलने के बारे में आप जानते है लेकिन बहुत से लोग ऐसे होते है जिनके बालो में से भी तेल निकलता है लेकिन वह इस पर ध्यान नहीं देते है। बालो से तेल (Oily Hair) निकलने पर खुजलाहट होती है और कभी कभी तो डैंड्रफ (Dandruff) की समस्या तक बढ़ जाती है।
बालो में से तेल (Oily Hair) निकलने पर इनकी वजह से जड़ खराब हो जाती है और बाल जल्दी टूटने लग जाते है। बाज़ार में तो वेसे इस समस्या से निपटने के लिए बहुत सी दवाइया उपलब्ध है लेकिन इनसे कोई फायदा नहीं मिलता है। इनसे आपकी समस्या वैसे की वैसे ही रहती है।
आज हम आपको बालो में से तेल निकलने की समस्या से निजात दिलाने के तरीके के बारे में बतायेंगे। तो आइये जानते है इन तरीको के बारे में....
# बेकिंग सोडा द्वारा रूसी का इलाज
एक कप गुनगुने पानी में कुछ बूंदे रोजमेरी ऑइल की लें, अब इसमें एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। इस प्रयोग को बालों में करने के लिए आपको एक स्प्रे बोतल की ज़रूरत पड़ती है। इस घोल को स्प्रे बोतल में भरकर अच्छी तरह हिला लें और इसे बालों और रूसी से प्रभावित हिस्सों में अच्छी तरह स्प्रे करें। इसे बालों में सूखने दें और किसी माइल्ड शैम्पू से बालों को धो लें।
# लिस्ट्रीन से रूसी खत्म करें
लिस्ट्रीन का प्रयोग रूसी के लिए भी किया जाता है जो रूसी का घर पर किया जाने वाला एक प्रभावी उपाय है। इसे करने के लिए एक स्प्रे बोतल में पानी लें और पानी की लगभग आधी मात्रा में लिस्ट्रीन लें और बोतल में भरकर इसे अच्छी तरह हिला लें ताकि इन दोनों का मिश्रण बन जाये। अब अपने बालों में शैम्पू करें और शैम्पू करने के बाद सिर की त्वचा या स्कैल्प को लिस्ट्रीन के इस सलूशन से स्प्रे कर 30 मिनट तक रखें और फिर सादे पानी से बालों को धो लें। यह बालों से रूसी हटाने का सरल उपाय है।
# नींबू से डैंड्रफ दूर करें
नींबू का प्रयोग बालों के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आप एक ताज़ा नींबू लें और नींबू का रस निकाल कर उँगलियों की मदद से सिर की त्वचा पर हलकी मसाज करते हुए लगायें। अगर आप इसे सीधे प्रयोग नहीं करना चाहती तो, नींबू के रस को एक गिलास पानी में मिला लें और इससे बालों को धो लें, कुछ मिनट रखने के बाद अंत में सादे पानी से बालों को ज़रूर धो लेना चाहिए।
# नीम का प्रयोग
नीम का प्रयोग बालों के लिए फायदेमंद है। इस प्रयोग को करने के लिए नीम की कुछ पत्तियों को पानी में उबाल कर ठंडा कर लें, इस पानी को छान लें और इस पानी से बालों को धोकर कुछ समय के लिए ऐसे ही रहने दें। इसके अलावा बालों के लिए नीम के घरेलु उपाय में एक और तरीका अपनाया जा सकता है। नीम के पत्तों को पीसकर लेप बना लें और इसे बालों की जड़ों में लगाकर आधे घंटे तक रखें। इससे बालों की खुजली दूर होती है और रूसी की समस्या भी दूर हो जाती है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
