टैनिंग दूर करने के लिए ट्राई करें ये नुस्खे, आजमाते ही दिखेगा असर
गर्मी में चेहरे के साथ हाथों में भी ड्राईनेस व टैनिंग (Tanning) होने लगती है। वैसे तो इससे बचने के लिए बाजार में बहुत से ब्यूटी प्रोडक्ट्स मिलते हैं। मगर इनमें कैमिकल होने से स्किन को नुकसान हो सकता है। ऐसे में आप कुछ…
गर्मी में चेहरे के साथ हाथों में भी ड्राईनेस व टैनिंग (Tanning) होने लगती है। वैसे तो इससे बचने के लिए बाजार में बहुत से ब्यूटी प्रोडक्ट्स मिलते हैं। मगर इनमें कैमिकल होने से स्किन को नुकसान हो सकता है। ऐसे में आप कुछ घरेलू चीजों को लगाकर इससे छुटकारा पा सकती है। चलिए जानते हैं हाथों की टैनिंग ( tanning) हटाने के लिए कुछ घरेलू उपाय…
दही त्वचा की गहराई से सफाई करके पोषित करता है। यह डेड स्किन सेल्स साफ करके मॉइश्चराइजर की तरह काम करता है। साथ ही सूरज की हानिकारक तेज किरणों से बचाव करता है। हल्दी स्किन को पोषित करके रंगत निखारने में मदद करतीं।
Tanning दूर करने के उपाय
1. चंदन और हल्दी पाउडर
हाथों की टैनिंग दूर करने के लिए आप चंदन और हल्दी पैक लगा सकती है। यह कोमलता से हाथों की सफाई करके उसे पोषित करेगा।
ऐसे करें इस्तेमाल
एक कटोरी में 2 बड़े चम्मच चंदन पाउडर, 1/4 छोटा चम्मच हल्दी व जरूरत अनुसार गुलाब जल मिलाएं। इसे हाथों पर 30 मिनट या सूखने तक लगाएं। बाद में पानी से धो लें।
2. एलोवेरा
त्वचा को पोषण देने व रंगत निखारने में एलोवेरा बेस्ट मानी गई है। इससे टैनिंग दूर करने में भी मदद मिलती है।
ऐसे करें इस्तेमाल
एक कटोरी में 1 बड़ा चम्मच ऐलोवेरा जेल और 1 बड़ा चम्मच ऐलोवेरा जूस मिलाएं। इसे हाथों पर लगाकर मसाज करें। रातभर लगा रहने दें। सुबह ताजे पानी से हाथ धो लें। इससे हाथों की डेड स्किन सेल्स साफ होंगे। त्वचा का रूखापन, टैनिंग दूर होकर हाथ साफ, मुलायम व ग्लोइंग नजर आएंगे।
3. खीरे का पेस्ट
खीरा विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर होता है। यह कोमलता से स्किन की सफाई करके खोईचमक वापस दिला सकता है।
ऐसे करें इस्तेमाल
एक कटोरी में 2 बड़े चम्मच खीरे का रस या पेस्ट और 1/2 बड़ा चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसे हाथों पर 30 मिनट तक लगाएं। बाद में पानी से धो लें।
अच्छा रिजल्ट पाने के लिए इनमें से किसी भी पैक को हफ्ते में 2 बार लगाएं
पैरों को सुंदर बनाने के लिए करें चॉकलेट पेडीक्योर
खीरा विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर होता है। यह कोमलता से स्किन की सफाई करके खोईचमक वापस दिला सकता है।
जाने सबसे पहले कब और कहां दिखेगा ईद का चाँद
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
