24 घण्टे ऑनलाइन

प्रेग्नेंसी में दिखेंगी खूबसूरत, फॉलो करें ये फैशन टिप्स

जब कोई महिला प्रेगनेंट (Pregnant) होती है तो सबसे बड़ी दिक्कत जो उसे होती है वो कपड़ों को लेकर होती है। क्या पहने क्या नहीं। लेकिन आप प्रेगनेंसी में भी बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश दिख सकती हैं जी हां आप भी सोबर लुक से लेकर…

24GhanteOnline
October 22, 2025
3 min read
प्रेग्नेंसी में दिखेंगी खूबसूरत, फॉलो करें ये फैशन टिप्स

जब कोई महिला प्रेगनेंट (Pregnant) होती है तो सबसे बड़ी दिक्कत जो उसे होती है वो कपड़ों को लेकर होती है। क्या पहने क्या नहीं। लेकिन आप प्रेगनेंसी में भी बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश दिख सकती हैं जी हां आप भी सोबर लुक से लेकर फंकी लुक को अपना सकती हैं बस इन बातों का ध्यान रख कर। गर्भावस्था (Pregnancy) के समय स्टाइलिश दिखना मुश्किल काम नहीं है। हां जरूरत है, तो बस परिधानों के सही चयन की। अब करीना को ही ले लीजिए। बोल्ड अदाएं, बेबाक अंदाज़, ब्यूटीफुल करीना की तो हर अदा ही है निराली।

प्रेगनेंसी (Pregnancy)  के दौरान चाहे उनका कॉन्फिडेंट अंदाज़ हो या बेबी बम्प के साथ रैंप पर कैटवाक, करीना ने हर जगह सुर्खियां बटोरी और सबसे ख़ास बात यह है की उन्होंने प्रेगनेंसी के आखिरी टाइम में भी काम करना नहीं छोड़ा। और जब वह माँ बनी उसके कुछ दिनों बाद ही वो पार्टियों में अपने पुराने और फिट अंदाज़ में शिरकत करने लगी। गर्भावस्था किसी भी महिला के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। गर्भावस्था में मोटी होने के बावजूद आप पतला दिखने के कुछ तरीके अपना सकती हैं। आइए आपको बताएँ कि ऐसा कैसे हो सकता है

 

fashion tips,pregnancy fashion tips,tips to look trendy in pregnancy,fashion trends,latest fashion tips,fashion

* टॉप्स, ड्रेसेज़, गाउन्स या जंपसूट्स, खिंचने वाले फ्लोई फैब्रिक्स खरीदें जिन्हें आप बाद में भी इस्तेमाल कर सकें। सर्दियों में स्लिम दिखने के लिए लेयरिंग एक अच्छा तरीका है। एक लंबा ओपन कार्डिगन पहनें और साथ ही एक स्टेटमेंट ऐक्सेसरी के साथ अपने लुक को चमकाएं।

* अगर आपको वेस्टर्न वेयर पहनने का शाैक है तो अब मैटरनिटी के लिए स्पेशल डिजाइन की गई जींस ही पहनें। इसमें आप कंफर्टेबल महसूस करने के साथ ही स्टाइलिश भी दिखेंगी।

* स्मार्ट लुक के लिए शर्ट या टी शर्ट के साथ स्टोल या स्कार्फ भी डाल सकती हैं, जो आपको एक बेहतरीन लुक देगा।

fashion tips,pregnancy fashion tips,tips to look trendy in pregnancy,fashion trends,latest fashion tips,fashion

* कूल लायक्रा जैसे फैब्रिक पहनें जो आपके शरीर से चिपकते नहीं और साथ ही ठंडक भी देते हैं ये कॉटन से ज़्यादा ठंडे होते हैं और एलिगेंट भी। इन फैब्रिक्स पर सिलवटें नहीं पड़ती, दाग भी आसानी से नहीं पड़ते और हां ये देखने में भी बेहद खूबसूरत होते हैं।

* सॉफ्ट कॉटन के लूज टॉप, ए-लाइन या वेस्ट लाइन वाली ड्रेस भी यूज कर सकती है। किसी पार्टी में जाएं तो लॉन्ग या मैक्सी ड्रेस पहन सकती हैं। कोबाल्ट ब्लू पीकॉक ग्रीन, लेमन येलो जैसे वाइब्रेंट कलर्स चुनें। अगर ट्रेडिशनल वेयर पहनने का मन हो तो कॉटन की कंफर्टेबल कुर्ती आपके लिए बेस्ट ऑप्शन होगी। ज्वैलरी कम से कम पहनें। छोटे इयरिंग्स, फंकी बैंगल्स, हल्की चेन पहन सकती हैं।

* सॉलिड रंग चुनें, ये आपको एलिगेंट दिखाते हैं और आपके पेट को भी बड़ी खूबसूरती से हाइलाइट करते हैं। रेड, पर्पल, इलेक्ट्रिक ब्लू, एमरल्ड ग्रीन जैसे गहरे रंग चुनें। ये ब्राइट होते हुए भी काफी सोफिस्टिकेटेड लगते हैं। ऐसे समय में मोनोटोन भी कमाल लगता है, ऊपर से लेकर नीचे तक एक ही रंग पहनें और देखिए ये किस तरह आपको लंबा दिखाता है और आपकी चौड़ाई छुपाता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…