24 घण्टे ऑनलाइन

ब्लैकहैड्स गायब कर देंगे ये टिप्स

नाक के ऊपर और आस पास के एरिया में चेहरे पर काले काले छोटे छोटे दाने जिन्हें ब्लैकहेड्स (Blackheads) कहते है। अधिकतर ब्लैकहैड्स (Blackheads) नाक, ठुड्डी और माथे पर दिखाई देते है। देखने में ये बेहद गंदे और घिनौने लगते…

24GhanteOnline
May 13, 2025
2 min read

नाक के ऊपर और आस पास के एरिया में चेहरे पर काले काले छोटे छोटे दाने जिन्हें ब्लैकहेड्स (Blackheads)  कहते है। अधिकतर ब्लैकहैड्स (Blackheads) नाक, ठुड्डी और माथे पर दिखाई देते है।

देखने में ये बेहद गंदे और घिनौने लगते हैं। ये न हो इसके लिए चेहरे की खास साफ सफाई का ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि चेहरा कितना ही खूबसूरत क्यों न हो ब्लैकहैड्स (Blackheads) उन चेहरे पर खूबसूरती में धब्बे का काम करते है।

नाक और ठुड्डी पर निकले ब्लैकहैड्स (Blackheads)  को आसानी से निकाला जा सकता है। माथे पर निकले ब्लैकहैड्स  थोड़े जिद्दी होते है इन्हें निकालना इतना आसान नहीं होता है।

तो चलिए आज हम आपको चेहरे के ब्लैकहैड्स (Blackheads)  निकालने के लिए कुछ असाना से तरीके बताने जा रहे है। माथे के ब्लैकहैड्स (Blackheads) को निकालने के लिए एक चम्मच शहद में थोड़ा सा दालचीनी पाउडर मिक्स कर लें।

अब इसे अपने माथे पर जहां जहां ब्लैकहैड्स (Blackheads)  निकले है वहां लगा लें। पांच से दस मिनट तक इस पेस्ट लगा रहने दें। इसके बाद इसे हल्के हाथों से स्क्रब करें और धो लें। इसके अलावा ब्लैकहैड्स (Blackheads)  से छुटकारा पाने के लिए स्टीम भी काफी फायदेमंद है।

स्टीम की हेल्प से स्किन के पोर्स खुल जाते है। फिर स्क्रबिंग की मदद से इन्हें आसानी से निकाल सकती हैं। ब्लैकहेड्स (Blackheads)  हटाने के लिए आप ब्राउन शुगर में थोड़ा सा जोजोबा ऑयल मिक्स करके माथे में जहां ब्लैकहैड्स (Blackheads)  है वहां लगा लें। फिर इसे स्क्रब करते हुए धो लें।

इसके अलावा जिद्दी ब्लैकहैड्स (Blackheads)  को निकालने के लिए आप एक कटोरी में बेसन और एक चम्मच चावल का आटा में आधा चम्मच हल्दी और दूध मिक्स कर लें। चेहरे पर इसे लगाएं और पांच से दस मिनट लगा कर छोड़ दें।

इसके बाद हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए इसे छुड़ा लें। सर्कुलर मोशन में पांच मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करके चेहरे को धो लें। ब्लैकहैड्स (Blackheads)  के लिए आप बेकिंग सोडे का भी इस्तेमाल कर सकते है।

इसके लिए एक टी स्पून बेकिंग सोडा में पानी मिलाएं और पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को जहां ब्लैकहैड्स (Blackheads)  है लगा लें दो से तीन मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। इसके बाद ब्लैकहैड्स (Blackheads)  वाली जगह पर बर्फ जरुर मले। जिससे खुले रोमछिद्र बंद हो जाएंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…