खूबसूरती को बढ़ाएगा ये फूल, मिलेगा निखार
खूबसूरत त्वचा (Beautiful Skin) की चाहत को पूरा करने के लिए महिलाएं कई तरह के उपाय करती हैं। वे बाजार में मिलने वाले महंगे से महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने के साथ ही पार्लर में जाकर ट्रीटमेंट लेना पसंद करती हैं। इसी…

खूबसूरत त्वचा (Beautiful Skin) की चाहत को पूरा करने के लिए महिलाएं कई तरह के उपाय करती हैं। वे बाजार में मिलने वाले महंगे से महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने के साथ ही पार्लर में जाकर ट्रीटमेंट लेना पसंद करती हैं। इसी के साथ घरेलू नुस्खों की बात करें तो महिलाएं किचन में मौजूद कई चीजों का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बगिया में खिलने वाले सुंगंधित फूल भी आपकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम कर सकते हैं। फूलों में विटामिन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं जिनकी मदद से त्वचा को निखार (Glow) दिलाने में मदद मिलती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह फूलों के इस्तेमाल से सुंदर दिखाया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...
गुलाब का फूल
गुलाब का इस्तेमाल कई तरह के ब्यूटी प्रॉडक्ट्स में किया जाता है, क्योंकि यह त्वचा और बालों को मॉइस्चराइज़ करने के साथ ही इंफ़्लेमेशन को भी कम करता है। सेंसेटिव स्किन वाले भी गुलाब के फूल का इस्तेमाल स्किन केयर में कर सकते हैं। मुंहासों की समस्या दूर करनी हो या चाहिए गुलाब सी निखरी रंगत, गुलाब के फूल से मुमकिन से इसे पूरा कर पाना। रोज वॉटर यानि गुलाब जल तो बाजार में मिलता ही है। इसके अलावा इसकी पंखुड़ियों को पीसकर फेस मास्क भी बना सकते हैं। गुलाब स्किन को पूरी तरह हाइड्रेट करता है और डीप क्लैन्जिंग भी करता है।
गुड़हल का फूल
गुड़हल का फूल डेड स्किन से दूर कर नए सेल्स ग्रोथ में मदद करता है। इसके इस्तेमाल से बढ़ती उम्र के असर को आसानी से कम किया जा सकता है। स्किन पर उम्र का प्रभाव हावी न हो और झुर्रियां दूर रहें इसके लिए आप गुड़हल के फूलों से फेस मास्क तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए गुड़हल के फूल की पंखुड़ियों को उबाल लें। फिर इन्हें महीन पीस कर इनका पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इसमें कुछ बूंदें शहद की मिला लें और फिर इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगा कर कुछ देर के लिए इसे ऐसे ही रहने दें। जब यह पेस्ट सूख जाए तो अपने चेहरे को सादे पानी से धो लें। यह फेस मास्क आपके चेहरे में ताजगी और निखार लाएगा।
कमल का फूल
यह आपकी त्वचा की ख़ूबसूरती को हेल्दी बनाए रखने के लिए प्रभावी माने जाते हैं। सबसे पहले अपने चेहरे को पानी से साफ कर लें। अब कमल के फूलों की पंखुड़ियों को क्रश करें। आप चाहें तो दूध मिक्स कर उसका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा कर क़रीबन 15 मिनट के लिए छोड़ दें और ठंडे पानी से साफ कर लें। इसके अलावा आधा चम्मच दूध में कमल की पंखुड़ियों को क्रश कर लें। अब इसमें चंदन पाउडर और बाक़ी बचे हुए दूध को मिक्स कर पेस्ट बना लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और क़रीबन 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से साफ कर लें।
गेंदे का फूल
गेंदे के फूल से सनबर्न से लेकर रैशेस और यहां तक कि चेहरे के दाग़ और काले धब्बों का भी इलाज किया जा सकता है। गेंदे के फूल को फेस पैक में इस्तेमाल करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, नए स्किन सेल्स की ग्रोथ होती है। कोलेजन का प्रोडक्शन बढ़ता है, जिससे आपकी स्किन सेहतमंद दिखाई देती है। ऑयली फेस पैक के लिए आप गेंदे के कुछ फूलों का पेस्ट तैयार कर लें। इसमें एक बड़ा चम्मच दही, आधा चम्मच नींबू का रस और एक बड़ा चम्मच गुलाब जल डाल लें। सभी सामग्रियों को एक साथ मिला कर पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। जब पैक सूख जाए तो चेहरा गुनगुने पानी से अच्छी तरह से धो लें। इस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में दो बार करने से ऑयली स्किन में निखार आएगा। साथ ही दाग धब्बे भी दूर होने लगेंगे।
लैवेंडर का फूल
लैवेंडर त्वचा और बालों की समस्याएं दूर करने में बहुत ही असरदार होता है। रिंकल्स, मुंहासों दूर करने के अलावा बालों को मॉइश्चराइज करने में भी मदद करता है। लैवेंडर के फूल स्किन ऑयल एंड पीएच लेवल को बैलेंस करते हैं। ये ड्राई स्किन को भी रूखा होने से बचाते हैं। इसके फेस मास्क से चेहरे इंफेक्शन भी ठीक होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस फूल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं।
चमेली का फूल
चमेली के फूल में एंटी-एजिंग तत्व पोर्स को क्लीन करने, फ़ाइन लाइन्स कम करने का काम करता है। एंटी-ऑक्सिडेंट्स की मौजूदगी स्किन को हेल्दी और निखारने का काम करती है। यह त्वचा की टोन को एक समान करता है। पॉल्यूशन का जो असर त्वचा पर पड़ता है, उन कारकों को नष्ट करता है। इस्तेमाल के लिए चमेली के फूलों के पल्प को मोगरा के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। इस फेस पैक को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट तक रखें। फिर गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। यह आपके चेहरे को पूरी तरह मॉइस्चराइज कर देगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
