अमृत स्नान पर भी श्रद्धालुओं पर हुई पुष्पवर्षा, लगे जयकारे
महाकुम्भनगर। महाकुम्भ 2025 के पहले अमृत स्नान (Amrit Snan) मकर संक्रांति के दिन मंगववार को संगम तट पर डुबकी लगाने पहुंचे करोड़ों श्रद्धालुओं पर योगी सरकार ने हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कराई। हेलीकॉप्टर से सभी घाटों और…
महाकुम्भनगर। महाकुम्भ 2025 के पहले अमृत स्नान (Amrit Snan) मकर संक्रांति के दिन मंगववार को संगम तट पर डुबकी लगाने पहुंचे करोड़ों श्रद्धालुओं पर योगी सरकार ने हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कराई। हेलीकॉप्टर से सभी घाटों और अखाड़ों पर स्नान के दौरान श्रद्धालुओं पर फूलों की बारिश की गई। गुलाब की पंखुड़ियों की बारिश देख संगम तट पर मौजूद श्रद्धालुओं ने अभिभूत होकर जय श्री राम और हर हर महादेव के नारे लगाए।
महाकुम्भ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं पर स्नान पर्वों के मौके पर पुष्प वर्षा को लेकर योगी सरकार के निर्देश पर उद्यान विभाग ने पिछले काफी समय से तैयारी कर रखी थी। इसके लिए गुलाब की पंखुड़ियों की खास तौर पर व्यवस्था की गई थी। महाकुम्भ के सभी स्नान पर्वों पर पुष्प वर्षा कराने की तैयारी की गई है। प्रत्येक स्नान (Amrit Snan) पर्व पर लगभग 20 कुंतल गुलाब की पंखुड़ियों की बारिश करने की तैयारी है, जिसकी श्रृंखला में पहले स्नान पर्व पौष पूर्णिमा स्नान पर सोमवार को श्रद्धालुओं पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाईं गई थीं, जबकि दूसरे दिन यानी मंगलवार को मकर संक्रांति पर अमृत स्नान के दौरान भी पुष्पवर्षा से श्रद्धालु अभिभूत नजर आए।
मालूम हो कि उद्यान विभाग की ओर से पहले दो दिनों के लिए पर्याप्त फूलों की व्यवस्था की गई है। उद्यान विभाग की ओर से इन दो दिनों के लिए 40 क्विंटल से अधिक मात्रा में गुलाब के फूलों का स्टॉक जमा किया गया था।
बोली उमा भारती, करोड़ों-करोड़ नर-नारियों के रूप में जैसे नारायण स्वयं संगम पर डुबकियां लगा रहे हों
मकर संक्रांति के पावन अवसर पर महाकुम्भ 2025 में शामिल करोड़ों श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। महाकुम्भ में करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ और योगी सरकार द्वारा की गई बेहतरीन व्यवस्थाओं से अभिभूत पूर्व सांसद साध्वी उमा भारती ने इसे अपने लौकिक जीवन का सबसे अनूठा क्षण बताया। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “प्रभु श्रीकृष्ण का जैसा विराट रूप अर्जुन ने देखा, वैसा ही जनता जनार्दन का विराट रूप संगम पर स्नान करते हुए मैंने देखा।”
उमा भारती ने महाकुम्भ में उमड़ी विशाल जनसंख्या को अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव बताया। उन्होंने कहा, “करोड़ों-करोड़ नर-नारियों के रूप में जैसे नारायण स्वयं संगम पर डुबकियां लगा रहे हों।” पूर्व सांसद ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी सरकार के कुशल प्रबंधन की सराहना की। उन्होंने कहा, “सजग और सावधान योगी जी की सरकार का प्रशासन एवं पुलिस नतमस्तक भाव से सबकी सेवा में रत है।”
महाकुम्भ में व्यवस्था और श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री, उनके सहयोगियों, प्रशासन और पुलिस को अभिनंदन और बधाई दी। महाकुम्भ 2025 ने न केवल आध्यात्मिकता का संदेश दिया है, बल्कि इसे सफल बनाने में योगी सरकार की प्रतिबद्धता भी स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…
वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति
लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…
महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…
आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ
लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…
