24 घण्टे ऑनलाइन

आंखों की रोशनी के लिए करें इस ऑइल का इस्तेमाल

आज कल के भागदौड़ भरी जिंदगी में कौन सी बीमारी कब हो जायें कुछ कहा नहीं जा सकता हैं। स्वास्थ्य को बरकरार रखने के लिए ओमेगा 3 फैटी एसिड एक बहुत ही जरूरी तत्व है। इस तत्व की भरपूर मात्रा ट्यूना, हलिबेट, शैवाल, क्रिल्ल जैसी…

24GhanteOnline
September 6, 2025
2 min read

आज कल के भागदौड़ भरी जिंदगी में कौन सी बीमारी कब हो जायें कुछ कहा नहीं जा सकता हैं। स्वास्थ्य को बरकरार रखने के लिए ओमेगा 3 फैटी एसिड एक बहुत ही जरूरी तत्व है। इस तत्व की भरपूर मात्रा ट्यूना, हलिबेट, शैवाल, क्रिल्ल जैसी मछलियों में पाया जाता है। शरीर में इस एसिड की कमी को पूरा करने के लिए फिश ऑयल (Fish oil) का इस्तेमाल करना बहुत ही अच्छा होता है। फिश ऑयल (Fish oil) कैप्सूल्स के रूप में आता है।

इसके सेवन से मोटापा कम होता है और हड्डियां मजबूत होती हैं। इतना ही नहीं फिश ऑयल (Fish oil) के और भी कई सारे फायदे हैं। तो आइए बिना देर किए जानते हैं इससे होने वाले फायदों के बारे में...मछली के तेल (Fish oil) से नेत्र विकार दूर होते हैं। फिश ऑयल में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड उम्र के साथ बढ़ती आंखों की समस्याओं को कम करने में सहायक होता है।

फिश ऑयल (Fish oil) में मौजूद इकोसैपेंटेनोइक एसिड  और डोकोसाहेक्सैनोइक एसिड  शरीर में रक्तचाप को नियंत्रित रखता है, जिसकी मदद से हृदय संबंधी बीमारियों की संभावना भी कई हद तक दूर हो जाती है।

छूमंतर हो जाएगी डार्क अंडरआर्म्स की समस्या

मछली के तेल (Fish oil) के सेवन से वजन भी घटाया जा सकता है। एक शोध के मुताबिक, 6 ग्राम रोजाना मछली का तेल शरीर से अतिरिक्त फैट को कम करने में मदद कर सकता है।

फिश ऑयल के सेवन से हड्डियों के घनत्व यानी डेंसिटी बढ़ता है, जिससे हड्डियां मजबूत और स्वस्थ रहती हैं। मछली का तेल हड्डी संबंधी रोग ऑस्टियोपोरोसिस  यानी कमजोर हड्डियों को ठीक कर सकता है। डायबिटीज से पीड़ित मरीजों के लिए भी मछली का तेल बहुत फायदेमंद है। इसके सेवन से इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ती है। हालांकि इस पर अभी खोज चल रही है।

त्वचा के साथ ही बालों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में भी मछली का तेल बहुत कारगर है। फिश ऑयल में पाए जाने वाले ओमेगा-3 फैटी एसिड से बाल घने और मजबूत होते हैं। त्वचा संबधी कई रोगों में भी इस एसिड को इस्तेमाल में लाया जाता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…