24 घण्टे ऑनलाइन

महाकुंभ में फिर लगी आग, सेक्टर-18 के शंकराचार्य रोड का पंडाल चपेट में

महाकुंभनगर। प्रयागराज के महाकुंभ (Maha Kumbh) में एक बार फिर आग लग गई है। यह आग सेक्टर-18 के शंकराचार्य मार्ग पर लगी है। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने की यह इस तरह की…

24GhanteOnline
February 7, 2025
2 min read

महाकुंभनगर। प्रयागराज के महाकुंभ (Maha Kumbh) में एक बार फिर आग लग गई है। यह आग सेक्टर-18 के शंकराचार्य मार्ग पर लगी है। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

आग लगने की यह इस तरह की तीसरी घटना बताई जा रही है। फायर ब्रिगेड आग बुझाने में मुस्तैदी से जुटा हुआ था। अभी आग लगने की वजह पता नहीं चल पाई है। आग में जाल एवं माल की किसी तरह की हानि नहीं हुई है। कहा जा रहा है कि आग पर काबू पा लिया गया है।

इससे पहले 30 जनवरी को महाकुंभ (Maha Kumbh) के सेक्टर-22 में भी कई पंडालों में आग लग गई थी। इस आग में 15 टेंट जलकर खाक हो गए थे।

बता दें कि इससे पहले भी आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। महाकुंभ मेले के सेक्टर 2 में दो कारों में आग लगने के बाद हड़कंप मच गया था। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था और समय रहते फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पा लिया था।

सनातन आस्था की पुकार सुन पाकिस्तान से महाकुम्भ में शामिल होने आये हिंदू परिवार


वहीं, 19 जनवरी को महाकुंभ मेले के सेक्टर 19 में एक और आगजनी की घटना हुई थी, जब एक शिविर में रखे घास-फूस में आग लग गई थी। इस घटना में करीब 18 शिविर जलकर खाक हो गए थे। हालांकि, फायर ब्रिगेडकर्मियों ने तत्परता से आग पर काबू पा लिया था और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई थी

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…