शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक
प्रयागराज। प्रयागराज महाकुंभ (Maha Kumbh) में सेक्टर 12 में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती (Swami Avimukteshwaranand Saraswati) के शिविर में बुधवार को आग लग गई। सुबह करीब सात बजे शिविर में एक…
प्रयागराज। प्रयागराज महाकुंभ (Maha Kumbh) में सेक्टर 12 में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती (Swami Avimukteshwaranand Saraswati) के शिविर में बुधवार को आग लग गई। सुबह करीब सात बजे शिविर में एक साथ दो जगह पर आग लगी थी। पश्चिमी हिस्से में लगी आग में दो टेंट जलकर राख हो गए जबकि पूर्वी हिस्से में लगाई गई साधु कुटिया से भी उसी वक्त धुआं उठने लगा। वहां मौजूद महिला श्रद्धालु को सुरक्षित बाहर निकल गया। शिविर में दो जगहों पर आग लगने की घटना से लाखों का सामान जलकर राख हुआ। राहत की बात यह रही की कोई जनहानि नहीं हुई है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड और अन्य राहत कार्यों में जुटे कर्मचारियों ने त्वरित कार्रवाई की और आग पर काबू पा लिया।फायर डिपार्टमेंट के अधिकारियों के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी, जो साधु कुटिया में इलेक्ट्रिक केतली के इस्तेमाल के कारण हुआ था। हालांकि, इस घटना को लेकर शिविर से जुड़े लोग संदेह जताते हुए इसे महज एक संयोग नहीं मानते। उन्होंने इस घटना को लेकर साजिश की आशंका जताई है। उनका कहना है कि एक साथ दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगना सामान्य घटना नहीं हो सकती है, और यह किसी जानबूझकर की गई साजिश का परिणाम हो सकता है।
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती (Swami Avimukteshwarananda) के शिविर में हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु और भक्त आते हैं। इस शिविर में रोजाना धर्म संसद का आयोजन होता है, जिसमें लाखों श्रद्धालु धर्मिक चर्चाओं में भाग लेते हैं। यह शिविर महाकुंभ के दौरान खासा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस घटना के बाद महाकुंभ के चीफ फायर ऑफिसर प्रमोद शर्मा ने बताया कि फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया और कोई बड़ी जनहानि होने से बची। फिर भी, इस घटना को लेकर जांच जारी है।
अधिकारियों ने इस बात का ध्यान रखने की बात की है कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों। इस घटना ने महाकुंभ के आयोजकों और श्रद्धालुओं को सतर्क कर दिया है। अब इस मुद्दे पर प्रशासन और शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती (Swami Avimukteshwarananda) के अनुयायी दोनों ही इस घटना के साजिश से जुड़े पहलुओं पर विचार कर रहे हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…
वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति
लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…
महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…
आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ
लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…
