24 घण्टे ऑनलाइन

तेजस्वी यादव पर हुई FIR दर्ज, महिला ने लगाया आरोप

दरभंगा। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। दरभंगा के सिंहवाड़ा थाने में आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव पर यह एफआईआर दर्ज हुई। तेजस्वी यादव के साथ ही सांसद…

24GhanteOnline
September 16, 2025
2 min read

दरभंगा। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। दरभंगा के सिंहवाड़ा थाने में आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव पर यह एफआईआर दर्ज हुई। तेजस्वी यादव के साथ ही सांसद संजय यादव समेत महागठबंधन के 4 नेताओं पर एफआईआर दर्ज हुई है। इन नेताओं पर यह एफआईआर एक महिला ने दर्ज कराई है।

महिला ने यह नेताओं पर यह एफआईआर माई बहिन योजना को लेकर दर्ज कराई। महिला ने आरोप लगाया है कि माई बहिन योजना का फॉर्म भरवाए जाने के नाम पर महिलाओं से 200 रुपये की ठगी की गई। एफआईआर दर्ज करवाने वाली महिला का नाम गुड़िया देवी हैं। थाना प्रभारी ने इस बात की पुष्टि की है।

महिला ने आरोप लगाया


एफआईआर दर्ज करवाने वाली महिला वार्ड नंबर 7 निवासी गुड़िया देवी ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए आवेदन में कहा है कि माई बहिन योजना का 2500 रुपये का लाभ लेने का फॉर्म भरने को लेकर 200 रुपये की ठगी की गई। महिला ने साथ ही प्राथमिकी के तहत इन नेताओं पर इस योजना के लिए भोली – भाली महिलाओं का आधार नंबर, बैंक खाता संख्या और मोबाइल नंबर लेकर दुरुपयोग का भी आरोप लगाया हैं।

बिहार के दरभंगा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) और राज्यसभा सांसद संजय यादव, पूर्व MLA व राजद नेता ऋषि मिश्रा के अलावा कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी मस्कुर अहमद उस्मानी सहित चार लोगों के खिलाफ यह मामला दर्ज करवाया गया है। इस मामले को लेकर सिंहवाड़ा थाना अध्यक्ष बसंत कुमार ने महिला के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की है। अब पदाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्यवाई की जाएगी।

क्या है माई बहिन योजना?


माई बहिन योजना बिहार में महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक सहायता के लिए एक प्रस्तावित कल्याणकारी योजना है। यह योजना मुख्य रूप से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले घोषित की है। इसका मकसद आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को वित्तीय सहायता देना है। जिससे वो आत्मनिर्भर बना सके और उनकी सामाजिक भागीदारी बढ़ा सके।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

Bihar MLC Election: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत, अनंत सिंह समर्थित उम्मीदवार हारे

JDU नेता नीरज कुमार ने बिहार विधान परिषद चुनाव के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल की है, जिससे मोकामा में उनके समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है। हालांकि शुरुआती खबरों के समय तक नतीजों की…

राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार

पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने मंगलवार को भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने अभियंता दिवस के अवसर पर बिहार सहित देशभर के सभी…

बाढ़ ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, पटना-गया डाउन लाइन बंद; 10 MEMU रद्द

पटना: पुनपुन नदी के बढ़ते जलस्तर ने पटना-गया रेलखंड की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार बारिश के बाद नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया और पुल संख्या-21 के गार्डर तक पानी आने के बाद रेलवे को डाउन लाइन पर ट्रेनों का…

बिहार में बनेगी फिल्म सिटी, 54 फिल्मों को मंजूरी; भोजपुरी कलाकारों से सीएम की खास अपील

बिहार में अब फिल्मों की शूटिंग और फिल्म निर्माण को नई रफ्तार देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में फिल्म सिटी बनाई जाएगी।…