महाकुम्भ में लगा फिल्म जगत के सितारों का जमघट, सीएम योगी के प्रयासों के हुए मुरीद
महाकुम्भनगर। गंगा-यमुना-सरस्वती का पवित्र त्रिवेणी संगम महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) के दौरान न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए धरती के सबसे बड़े केंद्र के तौर पर उतरा है। चाहें राजनीति हो, चाहें उद्योग जगत हो या फिर…
महाकुम्भनगर। गंगा-यमुना-सरस्वती का पवित्र त्रिवेणी संगम महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) के दौरान न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए धरती के सबसे बड़े केंद्र के तौर पर उतरा है। चाहें राजनीति हो, चाहें उद्योग जगत हो या फिर फिल्म जगत, सभी कलाओं, सभी संस्कृतिकियों और विश्व के सभी क्षेत्रों के दिग्गजों का संगम स्थल महाकुम्भ 2025 बनकर उभरा है। महाकुम्भ 2025 में यूं तो हर दिन ही कोई न कोई प्रख्यात शख्सियत संगम पर डुबकी लगाकर खुद को धन्य मानती है और इस दिव्य-भव्य महाकुम्भ (Maha Kumbh) के आयोजन के लिए योगी सरकार की प्रशंसा करती है मगर गुरुवार का दिन कई मायनों में विशिष्ट रहा। इस दिन फिल्म जगत के बड़े कलाकार विवेक ओबराय व विक्की कौशल ने संगम में डुबकी लगाई। वहीं, महाराष्ट्र की फायरब्रांड नेत्री और पूर्व एक्ट्रेस नवनीत राणा ने भी संगम में स्नान किया। इससे पूर्व, प्रसिद्ध ड्रमर शिवमणि, महाभारत में दुर्योधन का कैरेक्टर प्ले करने वाले पुनीत इस्सर व फेमस मेंटलिस्ट सुहानी शाह समेत कई कलाकार महाकुम्भ (Maha Kumbh) के महाआयोजन का हिस्सा बनकर खुद को धन्य माना।
विक्की कौशल ने खुद को बताया सौभाग्यशाली
शुक्रवार को शिवाजी महाराज के पुत्र सम्भाजी महाराज की जीवनी पर आधारित फिल्म छावा की रिलीज के पहले गुरुवार को एक्टर विक्की कौशल ने तीर्थराज प्रयागराज पहुंचकर संगम में पवित्र डुबकी लगाई और फिल्म की सफलता की कामना की। विक्की कौशल गुरुवार को दोपहर अरैल घाट से क्रूज में सवार होकर संगम स्थल गए जहां उन्होंने पवित्र डुबकी लगाई।
उन्होंने मीडिया को दिए संक्षिप्त इंटरव्यू में महाकुम्भ (Maha Kumbh) का हिस्सा बनने के लिए खुद को सौभाग्यशाली बताते हुए कहा कि वह कई दिन से इस अवसर की प्रतीक्षा में थे और आज जाकर उनकी यह इच्छा पूरी हो सकी। उन्होंने सीएम योगी और स्थानीय प्रशासन द्वारा महाकुम्भ (Maha Kumbh) के आयोजन और व्यवस्थाओं को लेकर भी हर्ष जताते हुए इसे असाधारण करार दिया।
विवेक ओबराय ने की सीएम योगी की तारीफ
गुरुवार को ही एक्टर विवेक ओबराय भी महाकुम्भ (Maha Kumbh) मेला क्षेत में स्थापित परमार्थ निकेतन के शिविर में पहुंचे और सपरिवार उन्होंने संगम में डुबकी लगाते हुए इस पूरे अनुभव को अभूतपूर्व करार दिया। महाकुम्भ को लेकर उन्होंने कहा कि पूरा वातावरण आध्यात्मिक उन्नति और शांति से ओतप्रोत है। महाकुम्भ को सफल बनाने के लिए सीएम योगी की उन्होंने जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों के लिए प्रबंध करना और विषम परिस्थितियों के बावजूद लोगों को धैर्यपूर्वक संभालने के लिए पुलिस, मेला प्रशासन और इनकी अगुआई कर रहे सीएम योगी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने इस अवसर को अपने बच्चों के अंदर आध्यात्मिक गुणों को विकसित करने और अपने साथ ही परिवार की आध्यात्मिक शक्तियों को जागृत करने का भी माध्यम बताया।
नवनीत राणा, शिवमणि, पुनीत इस्सर समेत कई सितारों ने किया स्नान
इससे पूर्व, महाराष्ट्र की फायरब्रांड नेता नवनीत राणा ने भी पवित्र संगम में स्नान कर इस अवसर को सनातन के लिए सकारात्मक क्षण बताया। स्थानीय प्रशासन और योगी सरकार की तारीफ करने के साथ ही इस महाआयोजन को लेकर कहा कि सबसे ज्यादा महाकुम्भ में युवा पीढ़ी स्नान करने आ रही है जो सनातन की गहरी जड़ों और उज्ज्वल भविष्य का द्योतक है। इसके साथ ही, परमार्थ निकेतन के ही महाकुम्भ स्थित शिविर में फेमस ड्रमर शिवमणि ने भी मंत्रमुग्ध कर देने वाले संगीत की उपस्थिति देकर समां बांध दिया।
महाकुम्भ 2025: विदेशी सैलानियों को मिली भारतीय संस्कृति की नई ऊर्जा
उनसे पूर्व बीआर चोपड़ा कृत महाभारत में दुर्योधन के कैरेक्टर के लिए फेमस हुए एक्टर पुनीत इस्सर व फेमस मेंटलिस्ट सुहानी शाह भी आस्था के महाकुम्भ का साक्षात्कार कर चुके हैं। पिछले दो दिनों में पंकज त्रिपाठी व सुनील शेट्टी जैसे दिग्गजों समेत कई कलाकार महाकुम्भ में डुबकी लगाकर खुद को धन्य बता चुके हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…
वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति
लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…
महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…
आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ
लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…
