24 घण्टे ऑनलाइन

बालों की समस्या में रामबाण है रसोई में मौजूद ये चीज

बालों (Hair) का असमय पकना (Grey) और गिरना (Hair Fall) एक आनुवांशिकी रोग है। इसके साथ ही गलत खानपान, खराब जीवनशैली और तनाव से भी बाल असमय गिरने और पकने लगते हैं। अगर वक्त रहते इस पर ध्यान नहीं दिया जाता है तो व्यक्ति…

24GhanteOnline
May 24, 2026
2 min read

बालों (Hair) का असमय पकना (Grey) और गिरना (Hair Fall) एक आनुवांशिकी रोग है। इसके साथ ही गलत खानपान, खराब जीवनशैली और तनाव से भी बाल असमय गिरने और पकने लगते हैं। अगर वक्त रहते इस पर ध्यान नहीं दिया जाता है तो व्यक्ति गंजेपन का शिकार हो जाता है। इस बीमारी को एलोपेसिया कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि भारत में 10 व्यक्तियों में दो व्यक्ति गंजेपन के शिकार हैं। ऐसे में बालों की समुचित देखभाल भी जरूरी है। अगर आपके बाल भी गिर रहे हैं तो आप मेथी का उपयोग कर इससे छुटकारा पा सकते हैं। अगर आपको इस्तेमाल करने के तरीके मालूम नहीं है तो आइए जानते हैं -

रात में सोने से पहले अपने बालों के अनुसार मेथी को पानी में भिगोकर रख दें। अगले दिन इसे दही के साथ अच्छी तरह से पीस लें। अब इस मिश्रित पेस्ट को अपने बालों में लगाकर एक घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद शैंपू की मदद से अपने बालों को धो लें। इसके इस्तेमाल से बालों के गिरने को रोका जा सकता है। साथ ही यह डैंड्रफ भी दूर करता है।

25 ग्राम मेथी को अच्छी तरह से पीसकर इसमें बादाम का तेल मिक्स कर लें। अब इस मिश्रित पेस्ट को अपने बालों की जड़ों में लगाएं। इसके बाद हल्के हाथों से बालों की मालिश कर एक घंटे तक छोड़ दें। जब समय पूरा हो जाए तो अपने बालों को नार्मल पानी से धों लें। गिरते बालों को कम करने अथवा रोकने में यह रामबाण उपाय है।

दो चम्मच मेथी के दानों को अच्छी तरह से भून लें। जब यह भून जाएं तो ग्राइंडर की मदद से पीस लें। अब इसमें साफ़ पानी मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। इसके बाद मिश्रित पेस्ट को अपने बालों के स्कैल्प में लगाकर कुछ समय तक छोड़ दें। अब बालों को नार्मल पानी से धो लें। इसके इस्तेमाल से बालों के असमय गिरने की समस्या से निजात मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…