24 घण्टे ऑनलाइन

डायबिटीज को दूर करेगा मेथी का साग, जानें इसके फायदे

मेथी (Fenugreek ) का साग बहुत गुणकारी होता है। इसके साग आने का मौसम शुरू हो चुका है। बाजार में अब इसका साग मिलना भी शुरू हो गया है। ऐसे में हम आपको बता दें कि मेथी (Fenugreek ) का साग आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता…

24GhanteOnline
September 14, 2025
2 min read

मेथी (Fenugreek ) का साग बहुत गुणकारी होता है। इसके साग आने का मौसम शुरू हो चुका है। बाजार में अब इसका साग मिलना भी शुरू हो गया है।

ऐसे में हम आपको बता दें कि मेथी (Fenugreek ) का साग आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये बरसात से लेकर सर्दियों तक बाजार में मिलता है। लोग इसे अलग अलग तरीके से बनाते हैं। ताकि वह इसका भरपूर आनंद ले सकें।

ऐसे में अगर आप मेथी का साग खाते हैं। तो ऐसे में आपको इसके जबरदस्त फायदे मिलेंगे। क्योंकि इसमें कई सारे गुण होते हैं। जो आपकी सेहत के लिए कई तरह से लाभकारी होते है। साथ ही ये आपको कई सारी बीमारियों से भी बचाते हैं।

अगर आपको पेट संबंधित समस्या है तो ऐसे में आप इस साग को जरुर खाएं। आपको इसके खाने से कब्ज और गैस की समस्या नहीं होगी। ऐसे में आप मेथी के साग को अपनी डाइट में जरुर शामिल करें।

डायबिटीज रोगियों के लिए मेथी का साग बहुत लाभदायक होता है। आप चाहे तो मेथी की सब्जी बनाकर खाएं या फिर मेथी की पत्तियों का रस निकालकर रोजाना पीएं। ऐसा करने से डायबिटीज कंट्रोल हो जाएगी।

पेट में कीड़ा होना बेहद आम हो गया है। अगर आपको कीड़े की समस्या से छुटकारा पाना है तो ऐसे में आप मेथी की पत्तियों का रस निकालकर एक चम्मच पीए। बता दें कि बच्चों के पेट में कीड़ा होना आम होता है। ऐसे में आप उन्हें इसका रस जरुर पिलाए। ऐसा करने से पेट के कीड़ों की समस्या से जल्द निजात मिलेगी।

अगर आप मेथी का इस्तेमाल करते हैं। तो इससे आपके बालों को भी कई सारे फायदे होते हैं। बता दें कि मेथी के साग की पत्तियां बालों के लिए गुणकारी होती हैं। मेथी की पत्तियों को अगर आप पीसकर बालों में लगाने से आपके बाल काले घने और चमकदार हो जाते हैं, साथ ही आपके बालों का झड़ना भी कम हो जाता है। ऐसे में आप इसका इस्तेमाल जरूर करें।

चेहरी की खूबसूरती बनाने के लिए मेथी की पत्तियां गुणकारी होती हैं। मेथी की पत्तियों को पीसें और उसे चेहरे पर कुछ देर के लिए लगाएं। ऐसा करने से त्वचा में नमी आती है और स्किन टाइट भी होती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…