24 घण्टे ऑनलाइन

सिर्फ माउथ फ्रेशनर ही नहीं है सौंफ-मिश्री, सेहत के लिए भी है रामबाण

भारत के रसोई घरों में ऐसे बहुत से मसाले हैं जो खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत का ख्याल रखने में भी मदद करते हैं। ऐसा ही एक कॉम्बिनेशन है सौंफ-मिश्री (Fennel-Mishri ) का जिसे खाना सभी पसंद करते हैं। रेस्त्रां हो या घर…

24GhanteOnline
August 29, 2025
4 min read

भारत के रसोई घरों में ऐसे बहुत से मसाले हैं जो खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत का ख्याल रखने में भी मदद करते हैं। ऐसा ही एक कॉम्बिनेशन है सौंफ-मिश्री (Fennel-Mishri ) का जिसे खाना सभी पसंद करते हैं। रेस्त्रां हो या घर खाना खाने के बाद कई लोग माउथ फ्रेशनर के तौर पर सौंफ-मिश्री का सेवन करते नजर आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह कॉम्बिनेशन आपकी सेहत को भी बहुत फायदा पहुंचाता हैं।

सौंफ और मिश्री (Fennel-Mishri )  में विटामिन, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, एंटी- ऑक्सीडेंट, एंटी- बैक्टीरियल और एंटी- फंगल गुण पाए जाते है, जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्या को दूर करने में मदद करते है। सबसे खास बात यह है कि सौंफ का सेवन गर्मी के कहर से बचाने में भी काफी मददगार साबित होता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह सौंफ-मिश्री से सेहत को फायदा मिलता हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद


पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने के लिए सौंफ और मिश्री (Fennel-Mishri )  का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। सौंफ और मिश्री का सेवन करने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। इसके अलावा ये खाना को पचाने में मदद करता है। साथ ही ये कब्ज की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। पेट की गैस और एसिडिटी से पीड़ित लोगों को इसे खाने के बाद लेना चाहिए। उन्हें इसे रोजाना लेने से फायदा हो सकता है। इससे पाचन क्रिया स्वस्थ रहती है।

ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद


यदि आपने प्याज या लहसुन से बना कुछ खाया है, तो आपके मुंह में इसकी गंध आ सकती है। ऐसे में सौंफ और मिश्री (Fennel-Mishri )  सांस की बदबू दूर करने का सबसे अच्छा तरीका है। एनसीबीआई के अनुसार सौंफ मुंह का PH लेवेल भी बनाए रखने में मदद करती है और बैक्टीरिया को पनपने से रोकती है।

आंखों के लिए फायदेमंद


अगर आप अपनी आंखों की रोशनी बढ़ाना चाहते हैं, तो उसके लिए और मिश्री (Fennel-Mishri ) का सेवन फायदेमंद होग। दरअसल, इसके सेवन से आंखों की रोशनी तेज होती है। रोजाना एक चम्मच सौंफ में आधा चम्मच मिश्री मिलाकर खाने से या इसका पाउडर दूध के साथ लेने से आंखों से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती हैं।

आलस होता है दूर


सौंफ के साथ जब मिश्री को मिलाकर खाया जाता है, तो शरीर को एनर्जी मिलती है। इससे व्यक्ति के शरीर में थकान और आलस दूर करने मे मदद मिलती है। मिश्री यानी शुगर की बहुत सीमित मात्रा जब सौंफ के साथ शरीर में जाती है तो वह शारीरिक तौर पर शिथिलता का अहसास नहीं होने देती है। भोजन के बाद आलस बहुत ज्यादा आता है। ऐसे में सौंफ और मिश्री इसे दूर करने में मदद करती है।

हीमोग्लोबिन बढ़ाए


अगर आपका हीमोग्लोबिन कम रहता है तो आपको सौंफ और मिश्री (Fennel-Mishri ) जरूर खानी चाहिए। इससे शरीर में आयरन की कमी दूर होती है। सौंफ और मिश्री खाने से हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और शरीर में ब्लड फ्लो में भी सुधार आता है।

स्किन के लिए फायदेमंद


स्किन के लिए सौंफ और मिश्री (Fennel-Mishri ) का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। सौंफ और मिश्री का सेवन करने से खून साफ होता है, जिससे स्किन पर ग्लो आती है। साथ ही ये पिंपल्स और मुंहासे की समस्या को दूर में मदद करता है।

दिमाग के लिए बेहतर


सौंफ को खाने से इसका स्वाद हमारी जीभ के टेस्ट बड्स को अच्छा अहसास कराता है, जबकि इसकी खुशबू हमारे दिमाग को शांत करने का काम करती है। इससे हैप्पी हॉर्मोन्स का सीक्रेशन बढ़ता है और आपका स्ट्रेस दूर होता है। इसके अलावा सौंफ और मिश्री की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में गर्मी के मौसम में इसे खाने से पेट और शरीर की गर्मी शांत होती है।

खट्टी डकार से दिलाए राहत


खट्टी डकार से राहत पाने के लिए सौंफ और मिश्री (Fennel-Mishri ) का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। सौंफ और मिश्री खट्टी डकार की समस्या को दूर करने में मदद करते है। साथ ही ये एसिडिटी की समस्या भी राहत दिलाने में मदद करते है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…