वैक्सिंग के बाद भी पैर नहीं दिखते खूबसूरत, तो ट्राई करें ये टिप्स
आजकल लड़कियां शार्ट्स पहनना पसंद करती हैं। जिसके लिए वो वैक्सिंग (waxing) और पॉलिशिंग वगैरह पार्लर जाकर कराना पसंद करती हैं। लेकिन कई बार पार्लर में कराई महंगी वैक्सिंग (waxing) भी टांगों को खूबसूरत नहीं दिखा पाती।…

आजकल लड़कियां शार्ट्स पहनना पसंद करती हैं। जिसके लिए वो वैक्सिंग (waxing) और पॉलिशिंग वगैरह पार्लर जाकर कराना पसंद करती हैं। लेकिन कई बार पार्लर में कराई महंगी वैक्सिंग (waxing) भी टांगों को खूबसूरत नहीं दिखा पाती। क्योंकि टांगों पर दिखने वाले पोर्स काफी भद्दे लगते हैं। जिन्हें अक्सर लड़कियां स्ट्राबेरी लेग्स कहकर चिढ़ाती हैं। अगर इस तरह की समस्या आपके साथ भी होती है तो ये ट्रिक जरूर काम आएगी।
दरअसल, कई बार लड़कियां वैक्सिंग (waxing) के साथ ही घर पर ही रेजर से छोटे बालों को क्लीन करती हैं। जिसके बाद ये छेद खुले छुट जाते हैं। इन रोमछिद्रों में हवा भर जाती है। जिसकी वजह से स्किन के ऑयल का ऑक्सीकरण हो जाता है। जिसकी वजह से पैरों में काले धब्बे दिखने लगते हैं। आइए जानें कैसे बचें इस तरह की समस्या से।
सबसे पहले तो अगर आपके पैरों पर इस तरह के धब्बे या स्ट्राबेरी लेग्स की समस्या है तो एक बड़े चम्मच हल्दी के पाउडर को लेकर इसमे नारियल का तेल मिलाकर गाढा पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को टांगों पर या प्रभावित पैरों के हिस्से पर लगाकर एक घंटे के लिए छोड़ दें। फिर किसी साफ तौलिये या फिर कपड़े से साफ कर लें। इसके इस्तेमाल से त्वचा के पोर्स छोटे हो जाते हैं।
इसके साथ ही स्ट्राबेरी लेग्स से बचने का प्रयास करें। जैसे पैरों पर हमेशा मॉइश्चराइजर का प्रयोग करें। जिससे कि डेड स्किन बनने या परत जमने का मौका ना मिले।
पैरों को नियम से एक्सफोलिएट करें। अच्छे स्क्रब फिर वो चाहे घर पर बने हो या बाजार के हों, इस्तेमाल करें।
इसके साथ ही रेजर की बजाय घर पर बालों को साफ करने के लिए एपिलेटर का इस्तेमाल करें। ये त्वचा के रोम छिद्रों को खोले बिना ही बालों को जड़ से निकाल देता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
