24 घण्टे ऑनलाइन

आपकी वार्डरोब में होनी ही चाहिए ये चीजें

आजकल देखा जाता हैं कि फैशन (Fashion) में फटाफट बदलाव होने लगा हैं और लेटेस्ट फैशन को भी पुराना होने में समय नहीं लगता हैं। ऐसें में लड़कियों के लिए परेशानी खड़ी हो जाती हैं कि अपने वार्डरोब में क्या रखें कि उन्हें हमेशा…

24GhanteOnline
June 13, 2026
3 min read

आजकल देखा जाता हैं कि फैशन (Fashion) में फटाफट बदलाव होने लगा हैं और लेटेस्ट फैशन को भी पुराना होने में समय नहीं लगता हैं। ऐसें में लड़कियों के लिए परेशानी खड़ी हो जाती हैं कि अपने वार्डरोब में क्या रखें कि उन्हें हमेशा फैशन से जोड़े रखें।

इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसी चीजों की जानकारी लेकर आए हैं जो फैशन (Fashion) में सदाबहार चलन में रखती हैं और लड़कियों को हमेशा फैशन से जोड़े रखती है। तो आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में।

डार्क ब्लू और ब्लैक जींस

हर लड़की की वार्डरोब में एक डार्क ब्लू जींस होना तो कंपलसरी है, क्योंकि ये कभी फैशन (Fashion) से आउट नहीं होती। जब भी आपको कुछ समझ न आए तो किसी टीशर्ट, शर्ट या कुर्ती के साथ टीमअप करके इसे पहन सकती हैं। आपको बता दें इन दिनों बूट कट जींस एक बार फिर से ट्रेंड में है। हालांकि कोई भी स्टाइल हो, एक नीली रंग की या काले रंग की जींस तो जरूर रखनी चाहिए। ये आपकी हर समस्या का समाधान देने के लिए काफी होगी।

व्हाइट शर्ट

एक ही लुक से अक्सर लोग बोर हो जाते हैं, जिस वजह से वह उन कपड़ों को इग्नोर करने लगते हैं। तो चेंज के लिए अपने वार्डरोब में एक व्हाइट शर्ट को जरूर शामिल करें। इसे आप अलग अलग बॉटम वियर के साथ पहनकर हर दम अलग लुक अपना सकती हैं। व्हाइट शर्ट को आप पैंट, जींस, पलाजो और स्कर्ट के साथ कैरी कर सकती हैं।

ब्लैक लेगिंग

अपनी वार्डरोब में ब्लैक लेगिंग्स को जरूर जगह दें, क्योंकि इसे आप कुर्ती, लॉन्ग टॉप, लॉन्ग टीशर्ट और स्कर्ट टॉप के साथ पहन सकती हैं। गर्मी के मौसम में हमें कुछ न कुछ आरामदायक की तलाश होती है और इसके लिए लेगिंग बेस्ट ऑप्शन है। आप इसे ट्रेवलिंग के टाइम या वॉक के दौरान भी पहन सकती हैं।

अगर आप इसे पहनने का सोच रही हैं तो एक बात का खास ख्याल रखें कि इसे हिप कवरिंग टॉप के साथ पहनें। साथ ही गर्मियों के मौसम में डार्क कलर के कुर्ते के साथ आप चाहे तो पहन सकती हैं। स्टालिश दिखने के साथ ही ये हर रंग के साथ मैच हो जाएगा।

डेनिम जैकेट

हर सर्दी जैकेट के ट्रेंड बदलते हैं, लेकिन डेनिम जैकेट कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होती। हर लड़की के वार्डरोब में एक डेनिम जैकेट तो जरूर ही होनी चाहिए। आप इसे रेगुलर टीशर्ट, प्लेन टॉप, मैक्सी ड्रेस और शॉर्ट ड्रेस के साथ भी कैरी कर सकती हैं। ये आपको एक परफेक्ट, कैजुअल और स्मार्ट लुक देती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…