चेहरे की खो गई है रौनक, वापस पाने के लिए ट्राई करे ये फेसपैक
आजकल बाजारों में कई तरह के फेस पैक उपलब्ध है जिनकी मदद से आप अपने चेहरे पर खोई रोनक लौटा सकते है लेकिन वो फेसपैक काफी महंगे होते है इसलिए आज हम आपके लिए घर पर बने फसपैक (Face Packs ) लेकर आये है जो आपकी त्वचा में निखार…

आजकल बाजारों में कई तरह के फेस पैक उपलब्ध है जिनकी मदद से आप अपने चेहरे पर खोई रोनक लौटा सकते है लेकिन वो फेसपैक काफी महंगे होते है इसलिए आज हम आपके लिए घर पर बने फसपैक (Face Packs ) लेकर आये है जो आपकी त्वचा में निखार और चमक बनाए रखने के लिए सबसे उपयुक्त है। हम आपको बताते हैं आसानी से बन सकने वाले घरेलू पैक (Face Packs ) के बारे में, जो चेहरे की सफाई, टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग में करेंगे आपकी मदद-
नींबू पैक (Face Packs )
एक नींबू को दो हिस्सों में काट लें। आधे हिस्से को सीधे त्वचा पर गोल-गोल घुमाते हुए मलें। ऐसा कम से कम पांच मिनट करें, उसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। नींबू का रस विटामिन-सी से भरपूर होता है, जो त्वचा का रंग हल्का करता है।
ग्रीन टी बैग (Face Packs )
गर्म पानी में ग्रीन टी बैग डालकर कुछ मिनट के लिए छोड़ दें और फिर टी बैग को हटा दें और अब इस गर्म हर्बल टी को पीएं। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो शरीर से हानकिारक पदार्थो को निकालकर इसे पोषण देता है। महिलाएं त्वचा में निखार लाने के लिए खीरा, बादाम और शहद से बना पैक भी लगा सकती हैं।
खीरे का फेस पैक (Face Packs )
पहले मिक्सर के इस्तेमाल से खीरे का रस निकाल लें, अब इसमें गुलाब जल और ग्लिसरीन समान मात्रा में मिलाएं। पेस्ट को न ज्यादा पतला बनाएं न ज्यादा गाढ़ा बनाएं और अब इसे रात में सोने जाने से पहले लगा लीजिए। सुबह में चेहरे को साफ पानी से धो ले और थपथपाकर सुखा लें। कुछ दिनों में आपको अपने चेहरे के रंग में काफी बदलाव नजर आएगा।
खास पैक (Face Packs )
एक चुटकी हल्दी, एक चोटा चम्मच दूध पाउडर, दो छोटा चम्मच शहद और आधे नींबू का रस मिलाकर फेसपैक बनाएं। इसे चेहरे पर लगाकर सूखने के बाद धो लें। जीरा भी आपके चेहरे की त्वचा के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
ऐसे लाएं चेहरे पर ताजगी
काले और सफेद जीरे को समान मात्रा में पीस लें और उसमें दूध या क्रीम मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे चेहरे पर लगा लें और 20 मिनट बाद धो लें। इसका ज्यादा असर देखना हो तो इस मास्क को हफ्ते में कम से कम दो बार चेहरे पर लगाएं।
स्ट्रॉबेरी मास्क (Face Packs )
इस मास्क से धूप के दाग से निजात मिलती है। कुछ स्ट्राबेरी मैश करें और उसमें ऑलिव ऑयल, गुलाब जल और एक चम्मच चीनी मिला दें। आप चाहें तो दूध भी मिला सकती हैं। इसको अपनी गर्दन और चेहरे पर 20 मिनट तक के लिए लगाएं और ठंडे पानी से धोलें।
टमाटर मास्क (Face Packs )
टमाटर के गूदे को अपने चेहरे पर 15 मिनट तक के लिए लगा रहने दें। इसे दूध या फिर ठंडे पानी से धो लें। इससे आपकी त्वेचा फ्रेश हो जाएगी और गर्मी से भी राहत मिलेगी।
गुलाब जल को रात में सोते वक़्त आप नियमित तौर पर चेहरे पर लगा सकते है जिससे आपको ताजगी का अहसास होगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
