24 घण्टे ऑनलाइन

केले के फेस पैक से चेहरे पर आएगा ग्लो, देखें बनाने का तरीका

केले में विटमिन-ए, बी, सी और ई पाए जाते हैं। इसके साथ ही केला (Banana) आयरन और पोटैशियम का शानदार सोर्स है। केला हर मौसम में आने वाला फल है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि एक साल में केले की फसल दो बार आती है। हम सभी के घरों…

24GhanteOnline
September 13, 2026
2 min read
केले के फेस पैक से चेहरे पर आएगा ग्लो, देखें बनाने का तरीका

केले में विटमिन-ए, बी, सी और ई पाए जाते हैं। इसके साथ ही केला (Banana) आयरन और पोटैशियम का शानदार सोर्स है। केला हर मौसम में आने वाला फल है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि एक साल में केले की फसल दो बार आती है। हम सभी के घरों में केला आता है और ज्यादातर लोगों को केला खाना पसंद होता है।

हालांकि केला जब बहुत अधिक पक जाता है तो हम लोग इसे फेंक देते हैं। लेकिन केला एक ऐसा फल है, जिसे बहुत अधिक पकने पर भी आप अलग-अलग तरह से उपयोग कर सकती हैं। केले का उपयोग घरेलू फेस पैक, बॉडी स्क्रब और हेयर मास्क के रूप में भी किया जाता है। ऐसा ही एक तरीका हम आपके लिए लेकर आए है...

केले में ऐंटी-एजिंग गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह ऐंटी-ऑक्सीडेंट्स से युक्त होता है। इसलिए इसे खाना और फेस पैक के रूप में चेहरे पर लगाना, दोनों ही तरीके बढ़ती उम्र को रोकने का शानदार उपाय हैं। इसे त्वचा पर लगाने से दाग-धब्बे भी नहीं होते और ऐक्ने, पिंपल जैसी समस्या भी दूर रहती है।

ऐसे तैयार करे फेस पैक


केले का सबसे सही और हर तरह की त्वचा को रास आने वाला फेस पैक तैयार करने के लिए आप पका हुआ केला लें और इसे मसलकर इसका पेस्ट बना लें। आपको केले के 3 से 4 चम्मच पेस्ट की जरूरत है।

अब मसले हुए केले में 1 चम्मच दही और 1 चम्मच शहद मिला लें। केले से बना फेस पैक तैयार है। इस विधि से बनाया गया फेस पैक त्वचा पर नैचरल ह्यूमेक्टेंट की तरह काम करता है। यानी यह वातावरण में मौजूद नमी को सोखकर आपकी त्वचा को नर्म बनाए रखता है। इससे त्वचा में रूखापन नहीं आता है।

केले का बना फेस पैक जब आप अपनी त्वचा पर लगाती हैं तो चेहरा खिल उठता है। क्योंकि स्किन में ब्लड फ्लो बढ़ जाता है। केले में पाए जाने वाले विटमिन्स की मदद से त्वचा की कोशिकाएं अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा लेती हैं। ऐसे में ऐक्ने और पिंपल पैदा करने वाले बैक्टीरिया त्वचा पर हावी नहीं हो पाते और आपका चेहरा निखरा तथा चमकदार बना रहता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…