24 घण्टे ऑनलाइन

चेहरे पर लगाए ये फेस पैक, निखर जाएगी स्किन

ग्लोइंग और निखरी त्वचा (Glowing Skin) सभी को पसंद आती है। खासकर महिलाओं को। ऐसे में घर में बने नेचुरल फेस पैक (Face pack) की बात हो तो उड़द की दाल आपकी स्किन के ग्लो को दोबारा लौटा देती है। जी हां, आपने एकदम सही पढ़ा…

24GhanteOnline
September 20, 2025
2 min read

ग्लोइंग और निखरी त्वचा (Glowing Skin) सभी को पसंद आती है। खासकर महिलाओं को। ऐसे में घर में बने नेचुरल फेस पैक (Face pack) की बात हो तो उड़द की दाल आपकी स्किन के ग्लो को दोबारा लौटा देती है। जी हां, आपने एकदम सही पढ़ा है। उड़द की दाल आपकी त्वचा के लिए कई कमाल कर सकती है। यह आपकी तवचा से जुड़ी कई समस्याओं का हल निकाल सकती है। इसे कैसे करना है इस्तेमाल यह आपको बताते हैं। तो आइए जानते हैं कैसे बनाए उड़द की दाल का होममेड फेसपैक (Face pack) ।

एक्सफोलिएट

ये दाल आपकी स्किन से धूल मिट्टी को दूर करती है और अंदर तक स्किन को एक्सफोलिएट करती है। जिससे आपकी स्किन पर मौजूद डेड स्किन बाहर निकल जाती है।

कैसे करें इस्तेमाल

- आधा कप उड़द की दाल को पूरी रात पानी में रखें।
- सुबह इसका पेस्ट बनाएं।
- इस पेस्ट में 2 चम्मच घी और दूध मिलाएं।
- अब इसे कम से कम 30 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं।
- हल्के गर्म पानी से धोएं।

टैनिंग

अगर आपको टैनिंग की समस्या है तो भी आप इसे इस्तेमाल कर सकती हैं।

कैसे करें इस्तेमाल

- एक चौथाई कप उड़द की दाल को पूरी रात पानी में रखें
- फिर सुबह इसका पेस्ट बनाएं।
- पेस्ट में दही मिलाकर तैयार करें।
- इस पेस्ट को अपने चेहरे और सनबर्न वाली जगह पर लगाएं।
- करीब 15 से 20 मिनट बाद ठंडे पानी से साफ करें।


एक्ने के लिए

इस दाल में नैचुरल एंटिसेप्टिक है। ये चेहरे पर बैक्टिरीया से होने वाले मुहांसों को दूर करता है। साथ ही अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

कैसे करें इस्तेमाल

- आधा कप उड़द की दाल को पूरी रात पानी में रखें।
- फिर सुबह इसका पेस्ट बनाएं।
- इसमें दो चम्मच गुलाब जल और ग्लिसरीन मिलाएं।
- एंड में 2 चम्मच बादाम का तेल मिलाएं और लगाएं।
- इसे 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…