24 घण्टे ऑनलाइन

तपती गर्मी में लगाए ये फेस पैक, चेहरे पर आएगी चमक

खूबसूरती ऐसी चीज हैं जिसकी चाहत सभी को होती हैं। इसके लिए लड़कियों द्वारा अपने चेहरे पर बहुत मेहनत की जाती हैं। जिसमें से एक तरीका है फेसपेक जिसके जरिये चेहरे को खूबसूरत बनाने का प्रयास किया जाता हैं। लेकिन फेस पेक (Face…

24GhanteOnline
May 31, 2026
3 min read

खूबसूरती ऐसी चीज हैं जिसकी चाहत सभी को होती हैं। इसके लिए लड़कियों द्वारा अपने चेहरे पर बहुत मेहनत की जाती हैं। जिसमें से एक तरीका है फेसपेक जिसके जरिये चेहरे को खूबसूरत बनाने का प्रयास किया जाता हैं। लेकिन फेस पेक (Face Pack) लगाते समय कुछ बातों का ध्यान रखा जाता हैं जिससे की चेहरे पर निखार आये। अगर उन बातों को इग्नोर कर दिया जाए तो फेसपैक (Face Pack) अपना असर अच्छे से नहीं दिखा पाते। तो आइये जानते हैं फेसपैक लगाने से जुड़े टिप्स के बारे में।

* फेस पैक (Face Pack) लगाने से पहले जो सबसे जरूरी चीज़ें हैं वह आपके चेहरे की सफाई, और इसके लिए आप कच्चे दूध को रुई में भिंगो कर या क्लींजिंग मिल्क से चेहरे को साफ कर लें। ताकि चेहरे की गंदगी निकल जाए।

* चेहरे की अच्छे से स्क्रब करें इससे आपके रोम छिद्र खुलते हैं और चेहरे की अंदरूनी तौर पर सफाई होती है। इतना ही नहीं स्क्रब करने से आपके चेहरे पर हुए ब्लैक हेड्स और व्हाइट हेड से छुटकारा मिलता है।

* कोई भी फेस पैक (Face Pack) लगाने से पहले स्टीम ज़रूर लें। अगर आप चाहें तो स्टीम की जगह आप एक तौलिए को गर्म पानी में डुबोकर अच्छी तरह निचोड़ लें और इससे अपना चेहरा थपथपा कर हल्के हाथ से पोंछे। इससे आपके स्किन पोर्स खुल जाएंगे और फेस मास्क गहराई तक स्किन की सफाई करेग।

* फेसपैक को बिल्कुल सूख जाने के बाद हटाना, ऐसा करने से बचें। इससे त्वचा रूखी हो जाती है और उसमें झुर्रियां जल्दी आती हैं। फेसपैक जैसे ही हल्का सूखने लगे, उसी वक्त चेहरे को गुनगुने पानी या फिर ताजे पानी से धो लें।

* फेसपैक हमेशा नहाने के बाद लगाएं। अधिकतर लोग नहाने से पहले ही फेसपैक लगाते हैं लेकिन ऐसा करने से बचें। नहाने से पहले फेसपैक लगाने से चेहरे की नमी कम होने लगती है। जबकि नहाने के बाद त्वचा के पोर्स खुल जाते हैं और फेसपैक चेहरे के अंदर तक पहुंचकर इसकी रौनक बढ़ाने का काम करता है।

* मास्क लगाने के बाद खीरे या आलू के टुकड़ों को आंखों पर रखें ताकि इनको शांति मिल सकें।

* फेसपैक को सीधे ब्रश से लगाने की बजाय इसे मसाज करते हुए लगाएं। ऐसा करने से फेसपैक चेहरे की अंदरूनी सतह तक पहुंचकर काम करता है। 10 मिनट की मसाज देते हुए पैक को 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगा छोड़ दें। इसके बाद पानी से चेहरा साफ कर लें।

* फेसपैक लगाने के बाद आंखें बंद करके थोड़ी देर रिलैक्स होकर बैठें। ऐसा करने से चेहरे की त्वचा को आराम पहुंचता है। फेसपैक लगाने के बाद बातचीत करने से बचें क्योंकि इस तरह चेहरा सिकुड़ता है। यह सिकुड़न आपके चेहरे की त्वचा को ढीला कर देती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…