आंखों के रंग के अनुसार करें आईशैडो का चुनाव
चहरे की सुन्दरता को बढ़ाने में आंखों का महत्वपूर्ण योगदान होता हैं जो खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। ऐसे में लड़कियां मेकअप का सहारा लेती हैं जो आंखों के आकर्षण को बढ़ाने का काम करता हैं। इसमें लड़कियां आईशैडो…

चहरे की सुन्दरता को बढ़ाने में आंखों का महत्वपूर्ण योगदान होता हैं जो खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। ऐसे में लड़कियां मेकअप का सहारा लेती हैं जो आंखों के आकर्षण को बढ़ाने का काम करता हैं। इसमें लड़कियां आईशैडो (Eyeshadow) की मदद लेती हैं। लेकिन यह जानना जरूरी हैं कि आईशैडो का सही इस्तेमाल कैसे किया जाए। ऐसे में आपको अपनी आंखों के रंग के अनुसार आईशैडो का चुनाव करना चाहिए जिससे अधिक प्रभाव पड़ता हैं और कम मेहनत और कम समय में सही लुक मिल पाता हैं। तो आइये जानते हैं आंखों के रंग के अनुसार आपको कौनसा आईशैडो (Eyeshadow) लगाना चाहिए।
हरी आंखों के लिए
जिनकी आंखों का कलर हरा होता है वह खुद में ही बेहद आकर्षित होते हैं। उन्हें किसी भी शैड की जरूरत नहीं होती है। लेकिन अगर आप आईशैडो का चुनाव करती हैं तो रात की पार्टी के लिए पर्पल कलर और दिन की पार्टी के लिए शिवरी ब्राउन ज्यादा अच्छा लगेगा।
नीली आंखों के लिए
नीला कलर ठंडक का प्रतीक भी होता है। ऐसे में हल्के और न्यूट्रल रंग इन आंखों पर बहुत अच्छे लगते हैं। लेकिन ध्यान रहे जिनकी आंखों का कलर नीला होता है वह डार्क और स्मोकी लुक से बचें क्योंकि इससे उनका लुक खराब हो सकता है।
काली आंखों के लिए
जिनकी आंखों का कलर काला होता है उन पर डार्क कलर ज्यादा अच्छे लगते हैं इसलिए आप जब भी आईशैडो को चुनाव करें तो वॉयलेट, डार्क ब्लू और चॉकलेटी रंग का चुनाव करें। इससे ना केवल आप सुंदर दिखेंगे बल्कि निखरी हुई भी दिखेंगी।
हेजल आंखों के लिए
जिनकी आंखों का रंग हेजल होता है उनके लिए मटैलिक और पेस्टल रंग ज्यादा अच्छे होते हैं। ऐसे में जब भी आप आईशैड का चयन करें तो हैवी और स्मोकी शेड्स का ही चुनाव करें। इससे आप कुदरती सुंदर और आकर्षक देखेंगी।
ग्रे आंखों के लिए
बहुत कम लोग होते हैं जिनकी आंखों का रंग ग्रे होता है। ऐसे में जिन लोगों की आंखों का रंग ग्रे है वह बहुत सोच समझकर आईशैडो का चुनाव करें। ग्रे आंखों पर डार्क कलर्स ज्यादा अच्छे लगेंगे। इसके अलावा आप मिलते-जुलते कलर्स का भी प्रयोग कर सकते हैं। इनसे आंखों की फिजा बनी रहती है।
भूरी आंखों के लिए
जिन लोगों की आंखों का रंग भूरा होता है उन पर हर कलर अच्छा लगता है। लेकिन अगर आप न्यूट्रल रंग का चयन करेंगे तो ज्यादा आकर्षित दिखेंगे। इसके लिए आप सेलमन और ब्रोंज गोल्ड का चुनाव कर सकते हैं। अगर आप और अच्छा लुक पाना चाहते हैं तो आप इन कलर्स के साथ ब्लैक शेड भी दे सकते हैं इससे आपकी आंखें और आकर्षित लगेंगी।
आईशैडो (Eyeshadow) से जुड़ी कुछ जरूरी बातें
- अगर आप जो डर्मेटिक लुक देना चाहते हैं तो गोल्डन और ब्लू लाइनर स्मोकी आई मेकअप के लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
- अगर आप आर्टिफिशियल और फॉल्स आईलैशेस ट्राई करते हैं तो इससे आंखों की खूबसूरती और बढ़ जाती है।
- अगर आप आइब्रो को बड़ी और डार्क करना चाहते हैं तो आई पेंसिल की मदद ले सकते हैं।
- अगर आप सिंगल आईशैडो का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आप लाइनर में ब्लैक कलर के साथ डिफरेंट कलर्स मिक्स कर सकते हैं।
- आजकल आंखों को डिफरेंट लुक देने के लिए गोल्डन के विभिन्न शेड्स का इस्तेमाल भी किया जा रहा है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
