आंवले का अधिक सेवन से इन बीमारियों का बढ़ जाता है खतरा
आंवला (Amla) स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है, परंतु अधिक मात्रा में इसका इस्तेमाल नुकसानदायक होता है। आमतौर पर आंवले का इस्तेमाल कई चीजों में किया जाता है। आंवले से मुरब्बा, जूस और अचार भी बनाया जाता है। कई लोगों…
आंवला (Amla) स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है, परंतु अधिक मात्रा में इसका इस्तेमाल नुकसानदायक होता है। आमतौर पर आंवले का इस्तेमाल कई चीजों में किया जाता है। आंवले से मुरब्बा, जूस और अचार भी बनाया जाता है। कई लोगों को कच्चा आंवला खाना भी पसंद होता है। अधिक मात्रा में आंवले (Amla) का सेवन करने से गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है। आइए जानते हैं अधिक मात्रा में आंवले का सेवन करने से होने वाले नुकसान के बारे में...
- अधिक मात्रा में आंवले (Amla) का सेवन करने से लिवर से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। अधिक मात्रा में आंवला खाने से लिवर में GPT (serum glutamic pyruvic transaminase) की मात्रा बढ़ जाती है। इसकी मात्रा बढ़ने की वजह से पाचन तंत्र ठीक तरीके से काम नहीं करता है।
- अधिक मात्रा में आंवला खाने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को आंवले के सेवन से परहेज करना चाहिए।
- अधिक मात्रा में आंवला (Amla) खाने से किडनी से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। आंवले का ज्यादा सेवन करने से शरीर का सोडियम स्तर बढ़ जाता है, जिस वजह से किडनी सही तरीके से काम नहीं कर पाती है।
- आंवले का अधिक मात्रा में सेवन करने से यूरिन में जलन की समस्या हो सकती है। कई लोगों को आंवले का अधिक सेवन करने से मूत्र में दुर्गंध का अनुभव भी होता है।
- आंवले का अधिक सेवन करने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। आंवला प्राकृतिक रूप से एसिडिक स्वभाव का होता है। खाली पेट आंवले का सेवन नहीं करना चाहिए।
- आंवले का अधिक सेवन करने से कब्ज की समस्या हो सकती है। जो लोग रोजाना आंवले का सेवन करते हैं उन्हें पानी भी अधिक मात्रा में पीना चाहिए।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
