24 घण्टे ऑनलाइन

शाम की चाय के साथ मजा लीजिये मटर की मठरी का

मटर मठरी (Matar Mathri) बनाने की आवश्यक सामग्री – हरे मटर के दाने- 1 कपहरी मिर्च- 4मैदा- 1.5 कपहरा धनिया- 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)काली मिर्च- ½ छोटी चम्मच (दरदरी कुटी)जीरा- ½ छोटी चम्मचअजवायन- ¼ छोटी चम्मचनमक- ¾…

24GhanteOnline
February 7, 2025
3 min read

मटर मठरी (Matar Mathri) बनाने की आवश्यक सामग्री –

हरे मटर के दाने- 1 कपहरी मिर्च- 4मैदा- 1.5 कपहरा धनिया- 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)काली मिर्च- ½ छोटी चम्मच (दरदरी कुटी)जीरा- ½ छोटी चम्मचअजवायन- ¼ छोटी चम्मचनमक- ¾ छोटी चम्मच या स्वादानुसारतेल- ¼ कप (मोयन) + तलने के लिए

मटर मठरी (Matar Mathri) बनाने की विधि -

मिक्सर जार में मटर के दानें और हरी मिर्च डालकर दरदरा पीस लीजिए. सख्त आटा गूंथिए

किसी बड़े प्याले में मैदा लीजिए. इसमें दरदरी पिसी मटर-मिर्च, हरा धनिया, काली मिर्च, जीरा, अजवाइन और नमक डाल दीजिए. साथ ही, इसमें ¼ कप तेल भी डाल दीजिए. सारी चीजों को मिलाकर बिल्कुल सख्त आटा लगाकर तैयार कर लीजिए. आटे को ढककर 15 से 20 मिनिट के लिए रख दीजिए.मठरी बेलिए

20 मिनिट में आटा सैट होकर तैयार है. हाथ पर थोड़ा सा तेल लगाकर हाथ को चिकना कर लीजिए. आटे को थोड़ा सा और मसल लीजिए. फिर, आटे को दो भागों में बांट लीजिए. एक भाग उठाइए और इससे बड़ी गोल लोई बनाकर तैयार कर लीजिए. इसे थोड़ा सा मोटा परांठा जैसा बेलकर तैयार कर लीजिए. मठरियों को आकार दीजिए

मठरियों (matar mathri) को दिल का आकार देने के लिए दिल के आकार का कटर लीजिए और बेले हुए परांठे पर रखकर दबाइए और हार्ट शेप मठरियां काट लीजिए. अतिरिक्त आटे को हटा दीजिए और उसे फिर से गोला बनाकर बेलकर काटकर तैयार कर लीजिए. मठरियों को काटने के बाद फॉर्क की सहायता से काटे के निशान लगा दीजिए ताकि मठरियां एकदम खस्ता बनें और ये पूरी की तरह फूले ना. इन्हें प्लेट में निकालकर रख लीजिए. मठरियां तलिए

कड़ाही में तेल गरम होने रख दीजिए. सारी मठरियां (Matar Mathri) इसी तरह बेलकर तैयार कर लीजिए.

कड़ाही के ऊपर हाथ ले जाकर देखिए कि हाथ पर थोड़ी गरमाहट लग रही है, तेल गरम है. हल्के गरम तेल में एक मठरी डालकर देख लीजिए कि मठरी सिक रही है. फिर, सारी मठरियां (Matar Mathri) तलने के लिए डाल दीजिए. गैस धीमी ही रखे. जैसे ही मठरियां तैरकर ऊपर आ जाएं, वैसे ही मठरियों को पलट दीजिए. मठरियों को इसी तरह पलट-पलटकर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राय कर लीजिए. सिकी हुई मठरियों को नैपकिन पेपर बिछाकर रखी हुई प्लेट में निकाल लीजिए. इनमें से अतिरिक्त तेल हटाने के लिए इन्हें निकालते समय कड़ाही के किनारे पर कल्छी पर रोककर रखिए. सभी मठरियों को इसी प्रकार तलकर तैयार कर लीजिए. एक बार की मठरियां तलने में 10 से 11 मिनिट लग जाते हैं. सारी मठरियां तैयार करने के बाद, जो आटा बचे उसे बेलकर गोल मठरी बना लीजिए और फॉर्क से निशान लगाकर बाकी मठरियों के साथ तलने के लिए डाल दीजिए. इतने आटे में 35 मठरियां बनकर तैयार हो गई हैं. मटर की मठरियां बनकर तैयार हैं. इन क्रिस्पी और टेस्टी मठरियों को चाय या कॉफी के साथ सर्व कीजिए या फिर दिन में किसी भी समय स्नैक्स के रूप में खाइए. मठरियों को पूरी तरह ठंडा होने के बाद.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…