24 घण्टे ऑनलाइन

चाय के साथ एन्जॉय करें टेस्टी कटलेट, देखें रेसिपी

अगर आपको नमकीन पकवान पसंद हैं, तो इस बार समोसे और पकौड़ों से अलग कुछ और बनाएं , जो टेस्‍टी भी हो और रोज से कुछ अलग भी लगे. आप इस बार बना सकती हैं कटलेट (Cutlets). घर में बने ये कटलेट आपको और आपके परिवार को खूब पसंद…

24GhanteOnline
May 3, 2026
3 min read

अगर आपको नमकीन पकवान पसंद हैं, तो इस बार समोसे और पकौड़ों से अलग कुछ और बनाएं , जो टेस्‍टी भी हो और रोज से कुछ अलग भी लगे. आप इस बार बना सकती हैं कटलेट (Cutlets). घर में बने ये कटलेट आपको और आपके परिवार को खूब पसंद आएंगे. इसे घर पर बनाना बहुत ही आसान है और यह स्नैक्स के लिए सबकी पसंद बन सकता है. यह खाने में बहुत ही टेस्टी होता है.आइए आपको बताते हैं इसकी आसान रेसिपी (Recipe) के बारे में.

कटलेट (Cutlets) बनाने के लिए सामग्री


आलू- 5 (उबले हुए)

ब्रैड- 12

हरा धनिया- 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)

नमक- स्वादानुसार

अदरक- एक इंच का टुकड़ा (कद्दूकस किया)

हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी हुई)

धनिया पाउडर- 1 छोटी चम्मच

अमचूर पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच

लाल मिर्च पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच से कम

गरम मसाला- 1/4 छोटी चम्मच

तेल- तलने के लिए

कटलेट (Cutlets) बनाने की विधि


कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए आलू को अच्छे से मैश कर लें. अब पैन गरम करके उसमें एक टेबल स्पून तेल डालें. जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें हरी मिर्च, अदरक और धनिया पाउडर डालकर थोड़ा सा भून लें.

फिर इसमें मैशे किए हुए आलू, नमक, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लें. साथ ही हरा धनिया डालकर अच्छे से भून लें. रोल बनाने के लिए मसाला आलू तैयार हो गए हैं. अब ब्रेड के किनारे चाकू की मदद से काटकर अलग कर दें. सारे ब्रेड इसी तरह तैयार कर लें.

दूसरी तरफ मसाले वाले आलू ठंडे होने पर बराबर भाग में बांटकर ओवल शेप देकर प्लेट में रख लें. अब एक प्लेट में आधा कप पानी लें और एक ब्रेड को पानी में डुबाकर तुरंत निकाल लें.

पानी में भीगी हुई ब्रेड को हथेली पर रखें और दूसरी हथेली से दबाकर ब्रेड का पानी निकाल दें. इसके ऊपर एक ओवल शेप आलू का रोल रखें और ब्रैड को मोड़ दें. चारों ओर से अच्छी तरह दबाकर आलू रोल को बन्द कर दें. इस तरह सारे आलू रोल एक-एक ब्रेड में डालकर तैयार करके प्लेट में रख लें.

कढ़ाही में तेल डालकर गर्म कर लें. तैयार 2 से 3 रोल उठाएं और गरम तेल में डालें. ब्रेड रोल को कलछी से घुमा घुमाकर चारों ओर ब्राउन होने तक तलें.

तले हुए आलू ब्रेड रोल निकालकर प्लेट में बिछे नैपकिन पर रखें. सारे रोल इसी तरह से तलकर तैयार कर लें. गरमागरम क्रिस्पी कटलेट को हरे धनिये की चटनी या मीठी चटनी के साथ सर्व करें.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…