24 घण्टे ऑनलाइन

इन घरेलू तरीकों से निखारे अपनी त्वचा, चेहरा खिलेगा चाँद की तरह

हर व्यक्ति खूबसूरत दिखना चाहता है और जब बात हो महिलाओं की तो उनके लिए गोरी रंगत पाने के अलग मायने होते है। ऐसे में बदलते जमाने के साथ महिलाएं कई तरीके अपनाती है जिनमें महंगी क्रीम से लेकर घरेलु उपाय भी शामिल है। लेकिन…

24GhanteOnline
September 8, 2025
4 min read

हर व्यक्ति खूबसूरत दिखना चाहता है और जब बात हो महिलाओं की तो उनके लिए गोरी रंगत पाने के अलग मायने होते है। ऐसे में बदलते जमाने के साथ महिलाएं कई तरीके अपनाती है जिनमें महंगी क्रीम से लेकर घरेलु उपाय भी शामिल है। लेकिन कई बार जो परिणाम चाहिए होता है वह नहीं मिल पाता है। ऐसे में हम आपको पांच ऐसे घरेलु तरीके बताएंगे जिससे आप अपने चेहरे का निखार (Glow) बढ़ा सकते है। आइए जानते है कैसे?

नींबू स्किन के लिए भी फायदेमंद

नींबू जितना आपके पेट के लिए अच्छा है उस से कहीं ज्यादा आपकी स्किन के लिए भी फायदेमंद है। नींबू का रस चेहरे पर लगाने से स्किन के दाग-धब्बों के निशान धीरे-धीरे कम हो जाते है। लेकिन ख्याल रहे जब भी आप अपनी स्किन पर नींबू का रस लगाएं, तो इसमें पानी या गुलाबजल जरूर मिलाएं, क्योंकि अगर आप स्किन पर सीधे नींबू का रस लगाएंगी तो आपकी त्वचा काली पड़ सकती है. नियमित नींबू का रस चेहरे पर लगाने से आपका ग्लो (Glow) बढ़ता है। इसके अलावा नींबू का रस चेहरे के पिंपल्स को भी ठीक करता है।

बेसन और हल्दी है स्किन के लिए बेस्ट

बेसन और हल्दी दोनों ही ऐसी चीज है जो आपकी स्किन के लिए बहुत अच्छी रेमेडी साबित होती है। क्योंकि ये दोनों नैचुरल चीजें है और इनके चेहरे पर इस्तेमाल करने से दाग धब्बे दूर होते है होकर स्किन ग्लोइंग बनती है। दरअसल हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटीआक्सीडेंट गुण होने के कारण ये स्किन से जुड़ी परेशानियों दूर करने में मदद करती है। वहीँ हल्दी त्वचा के रंग को भी निखारती है, और दही और बेसन का मिक्सचर आपकी डेड स्किन को निकालने में मदद करता है।

एलोवेरा जेल है वरदान

कहते है एलोवेरा आपकी स्किन, हेयर और आपकी हेल्थ सभी के लिए वरदान है। लेकिन आपको बता दें की एलोवेरा जेल स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है, क्योंकि एलोवेरा जेल को चेहरे पर लगाने से स्किन की कई परेशानियां दूर होती हैं। एलोवेरा जेल स्किन में होने वाली ड्राइनेस को दूर करता है। ये स्किन को पोषण देता है। एलोवेरा जेल नियमित लगाने से चेहरे के रिंकल्स कम होते है जो आपकी स्किन को ओर जवां बना देता है।

शहद है मॉस्चराइजर का बेस्ट ऑप्शन

शहद में कई चमत्कारी गुण होते है। यह आपकी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। शहद त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है साथ ही स्किन टाइटनिंग में भी कारगर है। चेहरे पर शहद लगाने से चेहरे का ग्लो बढ़ता है। शहद एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, जो त्वचा पर पिंपल्स को कम करने में भी मदद करता है।

मिल्क पाउडर से रंग होगा साफ

रूखी त्वचा के लिए दूध के कई फायदे हैं, कच्चा दूध जितना आपके चेहरे चमक देने में मदद कर सकता है, उतना ही मिल्क पाउडर भी आपके चेहरे के लिए बेस्ट ऑपशन है। यह आपकी स्किन पिगमेंटेशन यानी दाग-धब्बों को कम करने में सहायक हो सकता है। साथ ही दूध के उपयोग से टैनिंग को भी कम किया जा सकता है. इसके अलावा मिल्क पाउडर आपके ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स हटाने में भी कारगर माना जाता है।

मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक

मुल्तानी मिट्टी मिनरल्स और पोषक तत्वों का भंडार होती है जो स्किन को नरिश करने में हेल्प करती है। मुल्तानी मिटटी ऑयली स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। वहीं मुल्तानी मिट्टी स्किन के पोर्स में मौजूद ऑयल को स्किन से एलिमिनेट कर देती है, जिससे स्किन में मौजूद ज्यादा ऑयल खत्म हो जाता है। इसके अलावा मुल्तानी मिट्टी फेस की स्किन पर मौजूद पोर्स को बंद करती है और साथ ही टाइट भी करती है। मुल्तानी मिट्टी स्किन को टोन और चमकदार बनाने में भी हेल्प करती है। इससे स्किन मुलायम और चमकदार हो जाती है। इसे आप गुलाब जल, दूध यह पानी के साथ मिलाकर घर पर फेस पैक बनाकर भी लगा सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…