24 घण्टे ऑनलाइन

प्रधानमंत्री जी की संवेदना, वृद्धजनों के लिए संबल बनी

महाकुंभ नगर: समाज कल्याण विभाग के प्रयागराज स्थित वृद्धाश्रम में रहने वाले अनंत स्वरूप श्रीवास्तव ने जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के महाकुंभ (Maha Kumbh) में आने की खबर सुनी तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।…

24GhanteOnline
February 6, 2025
3 min read

महाकुंभ नगर: समाज कल्याण विभाग के प्रयागराज स्थित वृद्धाश्रम में रहने वाले अनंत स्वरूप श्रीवास्तव ने जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के महाकुंभ (Maha Kumbh) में आने की खबर सुनी तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बात करते हुए वर्ष 2017 की पुरानी यादों में खो जाते हैं, जब उनकी मुलाकात कानपुर में एलिम्को के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) से हुई थी। उस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने बड़ी संख्या में वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल व अन्य सहायक उपकरण वितरित किए थे। श्री अनंत ने कहा मोदी जी के स्नेहपूर्ण व्यवहार और हमारी चिंता को लेकर उनकी प्रतिबद्धता देखकर मेरा मन प्रसन्नता से भर गया था। उनकी सरकार और प्रदेश में योगी जी की सरकार ने हमारे जैसे असहाय वृद्धजनों के लिए आसरा प्रदान किया है। यहाँ हमें भोजन, चिकित्सा, मनोरंजन और देखभाल की उत्तम व्यवस्था उपलब्ध कराई जाती है। वृद्धाश्रम के सभी लोग एक परिवार की तरह रहते हैं।

अब, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) प्रयागराज कुंभ में आए हैं, तो मुझे फिर से मोदी जी का व्यवहार और हम बुजुर्गों के प्रति उनकी संवेदनशीलता याद आ गई। मैं इस सरकार की सराहना करता हूँ, जो हम वृद्धजनों की देखभाल के लिए निरंतर प्रयासरत है। मेरी मनोकामना है कि गंगा मैया सबका कल्याण करें, जैसे समाज कल्याण विभाग हम सभी वृद्धजनों के उत्थान के लिए कार्य कर रहा है। समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रत्येक जनपद में वृद्धाश्रम संचालित किए जा रहे हैं, ताकि जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिल सके।

श्रवण कुंभ 2025: वृद्धजनों के लिए विशेष सुविधा


महाकुंभ 2025 के अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रयागराज में संगम तट पर पहली बार 100 बेड की क्षमता वाला एक विशेष वृद्धाश्रम स्थापित किया गया है। इस आश्रम में प्रदेश के विभिन्न वृद्धाश्रमों से आए वरिष्ठजन ठहरकर संगम स्नान कर रहे हैं और अध्यात्म का अनुभव प्राप्त कर रहे हैं। अब तक लगभग 300 वृद्धजन इस सुविधा का लाभ उठा चुके हैं।

इसके साथ ही, समाज कल्याण विभाग ने श्रवण कुंभ का भी शुभारंभ किया है। इस विशेष शिविर में, नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन और एलिम्को के सहयोग से कानों की जांच की जा रही है, और जरूरतमंदों को निशुल्क श्रवण यंत्र व अन्य सहायक उपकरण प्रदान किए जा रहे हैं। देशभर से आए विशेषज्ञ डॉक्टर वरिष्ठजनों की श्रवण समस्या का समाधान कर रहे हैं।

समाज कल्याण विभाग की सेवा और समर्पण


समाज कल्याण विभाग द्वारा संगम तट पर स्थापित पंडाल अब सेवा और जरूरतमंदों के उत्थान का बड़ा केंद्र बन चुका है। यहां निःशुल्क चिकित्सा जांच, श्रवण यंत्र वितरण और अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण  के निर्देश पर, इस विशेष आयोजन में सामाजिक समरसता के साथ-साथ सेवा का भाव भी चरम पर है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) द्वारा चलाए जा रहे समाज कल्याण अभियानों के माध्यम से वृद्धजनों को सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिल रहा है। सरकार द्वारा वृद्धाश्रम की सभी सुविधाएँ और वृद्धावस्था पेंशन भी प्रदान की जा रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…