लंच या डिनर किसी भी समय बनाए स्पेशल डिश, नोट करें टेस्टी रेसिपी
प्रोटीन का सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता हैं अंडा जिसे कई लोग बड़े चाव से खाते हैं। सभी को ढ़ाबे की अंडाकरी बहुत पसंद आती हैं। लेकिन इसे भी बनाने का अपना-अपना तरीका होता हैं। आज हम आपको अंडा करी (egg curry) का कुछ अलग…
प्रोटीन का सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता हैं अंडा जिसे कई लोग बड़े चाव से खाते हैं। सभी को ढ़ाबे की अंडाकरी बहुत पसंद आती हैं। लेकिन इसे भी बनाने का अपना-अपना तरीका होता हैं। आज हम आपको अंडा करी (egg curry) का कुछ अलग अंदाज बताने जा रहे हैं जिसका स्वाद ऐसा होगा कि पेट भर जाएगा पर मन नहीं।
आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में-
आवश्यक सामग्री
- 4 अंडे (उबले हुए)
- 2 टेबल स्पून तेल
- 12-14 कढ़ीपत्ता
- 1 टी स्पून सरसों के दाने
- 2 प्याज (टुकड़ों में कटी हुई)
- 1 छीला हुआ अदरक
- 1/4 टी स्पून हल्दी पाउडर
- 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- आधा किलो टमाटर (छीलकर कटे हुए)
- 1/2 टी स्पून चीनी
- 2 टेबल स्पून हरा धनिया
- 1 टेबल स्पून तेल
- 2 टेबल स्पून उड़द दाल
बनाने की विधि
सबसे पहले अंडों को उबाल लें और उनको छीलकर एक तरफ रख दें। अब एक पैन में तेल गर्म करें। इसमें कढ़ीपत्ता और सरसों के दाने डालें और उन्हें चटकने दें। अब इसमें प्याज और अदरक डालें। अब प्याज को मुलायम होने दें और मध्यम आंच पर 5 मिनट तक पकने दें।
अब इसमें हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से चलाएं। इसमें टमाटर, चीनी और नमक डालकर 15 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकाएं।
अंत में इसमें हरा धनिया और अंडे डालें। वहीं तड़का लगाने के लिए गर्म तेल में 1 बड़ा चम्मच उड़द दाल डालें और उसे तब तक फ्राई करें जब तक वह क्रिस्पी न हो जाए। अब इस तड़के को करी पर फैलाएं। गर्मागर्म अंडा करी को आप चावल के साथ सर्व कर सकते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
